menu-icon
India Daily

धांसू डिस्काउंट के साथ खरीदें Samsung TV, कहीं निकल न जाए हाथ से मौका

Flipkart Big Billion Days सेल जारी है. यहां हम Samsung 32 inch Smart TV के बारे में आपको बता रहे हैं, जिसे 31% डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं.

Shilpa Shrivastava
धांसू डिस्काउंट के साथ खरीदें Samsung TV, कहीं निकल न जाए हाथ से मौका
Courtesy: Flipkart

नई दिल्ली: Flipkart Big Billion Days सेल जारी है. फोन से लेकर टीवी तक यहां से कई प्रोडक्ट्स को कम कीमत में खरीदा जा सकता है. अगर आप अपने घर के लिए कोई भी नया अप्लायंस खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह एक अच्छा मौका हो सकता है. फोन हो या टीवी, वॉशिंग मशीन हो या एसी, यहां हर प्रोडक्ट कम कीमत में लिस्ट किया गया है. 

अगर आप अपने घर के लिए एक नया टीवी खरीदने पर विचार कर रहे हैं, तो यहां हम आपको एक बढ़िया ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं. अगर आपका घर छोटा है और आपका बजट 15,000 रुपये तक का है, तो 32 इंच का टीवी आपके लिए सही रहेगा. यहां हम Samsung 32 inch Smart TV के बारे में आपको बता रहे हैं, जिसे 31% डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं.

Samsung (32 inch) HD Ready LED Smart Tizen TV की कीमत और ऑफर्स:

इसकी कीमत 20,900 रुपये है. इसे 31% डिस्काउंट के साथ 14,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा. अगर आप इसे EMI पर खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको हर महीने 4,011 रुपये देने होंगे. यह एक नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर है. इसके साथ ही आईसीआईसीआई और एक्सिस क्रेडिट कार्ड के जरिए 2,380 रुपये का ऑफ मिल जाएगा. वहीं, पुराना टीवी देने पर 6,380 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल जाएगा.

क्या है इस टीवी की खासियत:

यह 32 इंच का एचडी रेडी एलईडी स्मार्ट टीवी है. यह 1366 × 768 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है. इसमें नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी+, डिज्नी+, यूट्यूब, सोनी लिव, जी5, जियोहॉटस्टार और लायंसगेट प्ले जैसे लोकप्रिय ऐप्स का सपोर्ट मिलता है, जिससे आप अपनी पसंद की फिल्में, वेब सीरीज और वीडियो देख सकते हैं. इसमें 8 जीबी की स्टोरेज दी गई है. साथ ही वाई-फाई और ब्लूटूथ सुविधा भी मौजूद है.

इसके अलावा, वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट वाले रिमोट से आप बोलकर भी अपनी पसंद का कंटेंट सर्च कर सकते हैं. बेहतर साउंड के लिए इसमें दो स्पीकर दिए गए हैं, जो कुल 20W का ऑडियो आउटपुट देते हैं. डॉल्बी डिजिटल साउंड टेक्नोलॉजी देखने के अनुभव को और बेहतर बनाती है. यह टीवी 60W और स्टैंडबाय मोड में केवल 0.5W बिजली खर्च करता है.