BBD सेल से पहले मिलेंगे अर्ली बर्ड ऑफर्स, खरीदारी से पहले जानें सभी डिटेल्स
Flipkart ने अपने सबसे बड़े फेस्टिव शॉपिंग इवेंट की घोषणा कर दी है. कंपनी The Big Billion Days 2026 की शुरुआत करने जा रही है, जिससे पहले अर्ली बर्ड डील्स का ऐलान कर दिया है.
नई दिल्ली: Flipkart ने अपने सबसे बड़े फेस्टिव शॉपिंग इवेंट की घोषणा कर दी है. कंपनी The Big Billion Days 2026 की शुरुआत करने जा रही है, जिससे पहले अर्ली बर्ड डील्स का ऐलान कर दिया है. कंपनी के मुताबिक, ये शुरुआती ऑफर्स की 24 सितंबर से उपलब्ध कराए जाएंगे. अर्ली बर्ड डील्स में ग्राहकों को सेल शुरू होने से पहले ही कई प्रोडक्ट्स और संभावित ऑफर्स की झलक मिलेगी. ग्राहक अपनी पसंद के प्रोडक्ट्स को पहले से विशलिस्ट में भी एड कर सकेंगे.
iPhone 17 समेत इन स्मार्टफोन पर नजर:
Flipkart के अर्ली बर्ड डील्स में स्मार्टफोन की बड़ी रेंज शामिल है. इनमें iPhone 17, Samsung Galaxy S25, Vivo T5x 5G, Realme P4 5G, Realme P4 Lite 5G, Motorola Signature, Moto G06 Power और Lava Virat V1 5G जैसे मॉडल शामिल हैं. हालांकि, इन सभी फोन की अंतिम सेल कीमत अभी सामने नहीं आई है. Flipkart की तरफ से कई प्रोडक्ट्स की कीमतें सेल के करीब जारी किए जाने की उम्मीद है.
लैपटॉप और 65 इंच TV पर भी ऑफर:
स्मार्टफोन के अलावा ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में भी कई ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं. फ्लिपकार्ट ने Samsung Book4 i5 लैपटॉप और 65-इंच 4K TV पर भी डील्स का संकेत दिया है. जानकारी के अनुसार, 65 इंच 4K TV की कीमत 39,999 रुपये से शुरू होने की बात सामने आई है. वहीं, Goboult स्मार्टवॉच की शुरुआती कीमत 1,799 रुपये बताई गई है.
Also Read
बैंक कार्ड पर 10% तक बचत:
बिग बिलियन डेज सेल के दौरान चुनिंदा एक्सिस और आईसीआईसीआई कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. फ्लिपकार्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर भी फायदा मिलेगा. सिर्फ यही नहीं, फ्लिपकार्ट ग्राहकों को सुपर पे इन 3 का विकल्प भी देगा, जिसमें आप तीन किस्तों में पेमेंट कर सकते हैं. फ्लिपकार्ट आने वाले दिनों में अर्ली बर्ड डील्स के तहत और प्रोडक्ट्स तथा उनकी कीमतों की जानकारी जारी कर सकता है.