टीवी-फ्रीज-एसी सभी पर छप्परफाड़ डिस्काउंट, Flipkart सेल में ऑफर्स लाइव
फ्लिपकार्ट बिग बचत डेज सेल चल रही है और यहां से आप अपने घर के लिए कई होम अप्लायंसेज को कम कीमत में खरीद सकते हैं. चलिए जानते हैं सभी ऑफर्स के बारे में.
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिग बचत डेज सेल चल रही है. इस दौरान एसी, टीवी, फ्रिज और स्मार्टफोन को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है. अगर आप अपने घर के लिए कोई भी नया प्रोडक्ट खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको इस सेल में मिलने वाले कुछ अच्छे ऑफर्स की लिस्ट दे रहे हैं. बता दें कि ये सेल 30 मार्च से शुरू हुई थी और 5 अप्रैल तक चलेगी.
फ्लिपकार्ट पर सभी होम अप्लायंसेज जैसे एसी, फ्रिज आदि को आधी कीमत में खरीदा जा सकेगा. साथ ही, कंपनी Super Summer Discount भी दे रही है, जिससे आपको और भी ज्यादा डिस्काउंट मिल जाएगा. फ्लैट डिस्काउंट के अलावा कई बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं.
प्रोडक्ट्स पर मिलेगा बैंक डिस्काउंट:
फ्लिपकार्ट सेल में प्रोडक्ट खरीदते समय अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं तो 5 फीसद की छूट मिलेगी. इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसद की छूट दी जाएगी. इसके साथ ही नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिया जा रहा है. सेल के दौरान हर दिन, दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक, Flipkart Mid-Day Steals ऑफर उपलब्ध कराएगा, जिसमें कई एक्सेसरीज, वियरेबल्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त छूट दी जाएगी.
होम अप्लायंसेज पर छूट:
Smart TV की बात करें तो 55 इंच Realme TechLife QLED Smart TV 57% डिस्काउंट के साथ 27,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा. आप अपना पुराना टीवी भी एक्सचेंज कर सकते हैं, जिसके लिए आपको 3,720 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल जाएगा.
Motorola का 55 इंच Smart TV 32,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसके अलावा 43 इंच का Foxsky Smart TV महज 14,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है. TCL 55 इंच Smart TV 23,999 रुपये में ऑर्डर किया जा सकता है.
ACs पर मिल रहे ये ऑफर्स:
1 टन का स्प्लिट AC 21,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इस पर 51 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है. वहीं, Voltas का 4-इन-1 एडजस्टेबल 1.5 टन का स्प्लिट AC 30,999 में उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावा Daikin, Godrej, Panasonic और LG जैसे ब्रांड्स के एसी को भी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा.