Fake Message on Social Media: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई मैसेज वायरल होता ही रहता है. लोग भी इस तरह के मैसेज को सच मान लेते हैं. इस तरह के मैसेज में ऐसे दावे किए जाते हैं जो काफी हद तक सही भी लगने लगते हैं और फिर हो जाती है कंफ्यूजन. हाल ही में एक नया मैसेज वायरल रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार न्यू कम्युनिकेशन रूल के तहत सोशल मीडिया और फोन कॉल पर नजर रख रही है.
इसके अलावा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी सरकार मॉनिटर किया जाएगा. इस मैसेज में यह भी कहा गया है कि सरकार सारे मैसेज भी पढ़ेगी और कॉल भी रिकॉर्ड करेगी. चलिए जानते हैं इस बारे में.
PIB यानी प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने अपने X पोस्ट पर एक पोस्ट किया है जिसमें बताया गया है कि यह दावा पूरी तरह से गलत है. सरकार ने ऐसा कोई भी दावा नहीं किया है और न ही ऐसा ही नया नियम निकाला है. देखें पोस्ट-
वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार द्वारा अब 'नए संचार नियम' के तहत सोशल मीडिया और फोन कॉल की निगरानी रखी जाएगी#PIBFactCheck
यह दावा #फ़र्ज़ी है
भारत सरकार द्वारा ऐसा कोई नियम लागू नहीं किया गया है
ऐसे किसी भी फ़र्ज़ी/अस्पष्ट सूचना को फॉरवर्ड ना करें pic.twitter.com/6ydW0M14jX
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 24, 2024
हर कॉल को रिकॉर्ड किया जाएगा.
कॉल रिकॉर्डिंग को सेव किया जाएगा.
व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि पर नजर रखी जाएगी.
हर डिवाइस मंत्रालय प्रणाली से कनेक्टेड होंगे.
किसी को फेक मैसेज न भेजें.
अपने आस-पास मौजूद लोगों को सतर्क करें और बताएं कि उन्हें अपनी देखभाल कैसे करनी है.
पॉलिटिकल मामले पर कोई मैसेज या ऑडियो मैसेज न भेजें.
किसी भी राजनीतिक या धार्मिक मामले को लेकर कोई मैसेज न लिखें और न ही उन्हें सेंड करें. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको गिरफ्तार किया जा सकता है और वो भी बिना वारंटी के.
पुलिस नोटिफिकेशन जारी करेगी. फिर साइबर क्राइम और फिर कार्रवाई होगी.
कृपया आप सभी इस मामले पर विचार करें और किसी को फेक मैसेज न भेजें.