Fact Check: गीले स्मार्टफोन को चावल के बैग में रखना कितना सही? यहां जानें इस दावे की सच्चाई

आपने भी इंटरनेट पर पढ़ा होगा कि गीले फोन को चावल के बैग में रखना चाहिए. लेकिन क्या यह दावा सही है? चलिए जानते हैं इस दावे की पूरी सच्चाई. 

Shilpa Srivastava

Wet Samrtphone: जब स्मार्टफोन गीला हो जाता है तो हम सभी के मन में सबसे पहला ख्याल आता है कि इसे सुखाने के लिए चावल में रख देते हैं. कई वर्षों से हम यही सुनते आए हैं कि गीले फोन को चावल में रख देने से उसका मॉइश्चर निकल जाता है. लेकिन क्या यह सही है? क्या आपने ये जानने की कोशिश की है कि क्या सही में ऐसा हो सकता है. अगर आपको इस बारे में नहीं पता है तो हम आपको यहां इस दावे के पीछे की सारी सच्चाई बता रहे हैं जिससे आपके साथ कोई धोखा न हो जाए. 

Apple और Samsung ने दावे को ठहराया गलत: Apple और Samsung स्मार्टफोन मार्केट की दो दिग्गज कंपनियां हैं. इन कंपनियों ने इस दावे को पूरी तरह से गलत ठहराया है. Apple ने एक एडवाइजरी जारी की थी जिसमें कहा गया था कि गीले iPhone को कभी भी चावल से भरे बैग में नहीं रखना चाहिए. इससे चावल के छोटे-छोटे पार्टिकल्स आईफोन के पोर्ट्स में चले जाते हैं. इससे फोन के इंटरनल पार्ट्स खराब हो जाते हैं. 

Apple Support

ये तो रही Apple की बात. अब जानते हैं कि इसे लेकर Samsung ने क्या सलाह दी है. Samsung का कहना है कि गीले फोन को चावल के बैग में नहीं रखना चाहिए. इससे फोन के पार्ट्स खराब हो सकते हैं. अगर फोन पानी में गिर जाए तो इसके चार्जिंग जैक और ईयरफोन जैक को कॉटन बड के साथ हल्के हाथ से साफ करना चाहिए. 

सिर्फ यही नहीं अगर फोन पर कोल्ड ड्रिंक गिर जाती है या क्लोराइनेटेड पूल वॉटर में फोन गिर जाता है तो उसे कुछ साफ पानी से एक बार जरूर साफ करना चाहिए. इससे फोन में गया गंदा लिक्विड साफ हो जाता है. अगर ऐसा न किया जाए तो फोन के पार्ट्स खराब होने का खतरा रहता है. इसके अलावा फोन को सूखने के लिए किसी हवादार जगह पर रखना चाहिए. 

इसके अलावा Samsung ने यह भी सलाह दी है कि जब फोन पूरी तरह से सूख जाए तो उसे एक बार सर्विस सेंटर पर चेक कराना चाहिए. इससे अगर कोई दिक्कत होगी तो उसे तुरंत ठीक किया जा सकेगा. Samsung और Apple के अलावा Google ने यूजर्स को सलाह देते हुए कहा है कि अगर फोन पानी में गिर जाए या फोन पर पानी गिर जाए तो डिवाइस को रूम टैम्प्रेचर पर रखना चाहिए. 

गीले फोन को सूखने के असरदार तरीके: 

  • सबसे पहले तो आपको फोन का कवर और सिम तुंरत निकाल देनी होगी. 

  • फोन को किसी सूखे टावल से साफ करें. 

  • अगर फोन ऑफ है तो उसे ऑन करने की गलती न करें. इससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है. 

  • अगर फोन ऑन है तो उसे ऑफ कर दें.

  • फोन के पोर्ट्स को नीचे की तरफ करके हल्का-हल्का टैप करें. इससे जो भी पानी फोन में होगा वो बाहर आ जाएगा. 

आपको क्या नहीं करना चाहिए: 

  • गीले फोन को सुखाने के लिए आपको कभी भी हेयर ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे पोर्ट्स और इंटरनल पार्ट्स खराब हो सकते हैं. 

  • गीले फोन को कभी भी चार्जिंग पर नहीं लगाना चाहिए, इससे शॉट सर्किट हो सकता है. 

  • एक इंटरनेट ट्रिक के अनुसार, गीले फोन को सिलिका जेल में रखना चाहिए. इससे मॉइश्चर सिलिका जेल सोख लेता है.