WhatsApp पर मिलेगा ये बेहतरीन फीचर, AI Bots के साथ स्क्रिन शेयर तक का आप्शन
WhatsApp: वॉट्सअप समय-समय पर अपने फीचर में बदलाव करता आ रहा है. बताया जा रहा है कि साल 2024 में वॉट्सअप में भी इसमें कई बदलाव देखने को मिलेंगे.
WhatsApp: दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सअप के दुनिया भर में करोड़ों यूजर हैं. वॉट्सअप समय-समय पर अपने फीचर में बदलाव करता आ रहा है. बताया जा रहा है कि साल 2024 में वॉट्सअप में भी इसमें कई बदलाव देखने को मिलेंगे. इस बदलाव से यूजर्स को वॉट्सअप चलाना और बेहतर होने वाला है. कंपनी अपने यूजर्स के लिए यूजरनेम से लेकर AI Bots तक कई नए फीचर्स लान्च करने वाली है. इसमें से कुछ फीचर्स की अभी टेस्टिंग चल रही है.
टेलीग्राम की तरह मिलेगा आईडी बनाने का फीचर
WhatsApp के इस नए फीचर से यूजर अपने यूजरनेम में बदलाव कर सकते हैं वहीं यूजर्स अपनी पसंद का हैंडल भी (एक्स X की तरह) चुन सकेंगे. इस नए फीचर के तहत नाम के पहले @ लिखा हुआ होता है. इसके लिए नंबर की जगह आईडी से ही पहचान हो जाएगी. जैसा कि टेलीग्राम के फीचर में होता है.
स्क्रीन शेयर का मिलेगा ऑप्शन
इस नए फीचर में यूजर वीडियो कॉल के दौरान म्यूजिक ऑडियो शेयर कर सकेंगे, साथ ही स्क्रीन शेयरिंग का भी फीचर मिलेगा. वहीं साथ में यूजर्स को चैटबॉट से चैटिंग कर सकेंगे. इसके साथ ही नए संभावनाएं भी खोजने में मदद मिलेगी.
2024 में ये फीचर होगा लॉन्च
साल 2024 में कई नए फीचर को वॉट्सअप लॉन्च करेगा. इसमें मुख्य रूप से ग्रुप पॉल्स, बेहतर सर्च ऑप्शन, साथ ही ग्रुप इवेंट को शेड्यूड कर सकेंगे. हालांकि ये फीचर कब तक लॉन्च होगा इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.