आपके काम आसान कर देगा माइक्रोसॉफ्ट का यह ऐप, एंड्रॉयड के बाद अब एप्पल यूजर्स के लिए भी है उपलब्ध


Mohit Tiwari
31 Dec 2023

टेक कंपनियों की हो रही है भिडंत

    आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की दुनिया में टेक कंपनियों की भिड़ंत तेज होती जा रही है.

चैटजीपीटी ने बढ़ाया कंपटीशन

    ओपनएआई चैटजीपीटी ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की दुनिया में कंपटीशन को बढ़ा दिया है.

उतर आई माइक्रोसॉफ्ट

    अब टेक कंपनियों की इस भिड़ंत में अब दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भी उतर आई है.

कंपनी ने पेश किया अपना एआई

    माइक्रोसॉफ्ट ने अपना एआई ऐप कोपायलट लॉन्च किया था. यह ओपनएआई के चैटजीपीटी की तरह ही एक ऐप है.

एंड्रॉयड के लिए किया गया था लॉन्च

    माइक्रोसॉफ्ट ने अपने इस एआई ऐप को एंड्रॉयड के लिए पेश किया था.

एप्पल के लिए कर दिया लॉन्च

    अब इस कोपायलट एआई को माइक्रोसॉफ्ट ने एप्पल यूजर्स के लिए भी लॉन्च कर दिया है.

बिंग चैट का है अपडेटेड वर्जन

    अभी तक को पायलट को बिंग चैट के नाम से जाना जा रहा था. अब इसे कोपायलट ऐप के नाम से मार्केट में उतारा गया है.

चैटजीपीटी से है बेहतर

    माइक्रोसॉफ्ट का एआई ऐप एक चैट असिस्टेंट की तरह काम करता है. इसमें एआई मॉडल्स GPT-4 और DALL·E 3 की क्षमताओं का इस्तेमाल हुआ है. इस कारण यह चैटजीपीटी से काफी बेहतर है.

ऐसे करता है काम

    माइक्रोसॉफ्ट का दावा है कि यह यूजर्स की उत्पादकता को बढ़ावा देगा. इसमें पावर्ड इमेज जेनरेशन, ईमेल व डॉक्यूमेंट के लिए स्ट्रीमलाइन्ड टेक्स्ट ड्राफ्टिंग आदि फीचर्स दिए गए हैं.

More Stories