How To Find Harmful Apps: अगर आपके पास एंड्रॉइड फोन है तो यह खबर आपके लिए है. फोन में कई ऐप्स मौजूद होती हैं जिनकी जरूरत आपको रोजमर्रा में पड़ती रहती है. बिना ऐप्स के फोन बेकरा लगने लगता है. हमारे दिन के सारे काम लगभग ऐप्स से हो ही जाते हैं. फोन में इतनी ऐप्स हैं कि इसके असली और नकली की पहचान करना लगभग मुश्किल ही जाता है. इसके पीछे कई वजह होती हैं जिन्हें हम कई बार नजरअंदाज कर देते हैं.
इसकी एक बड़ी वजह यह है कि हम कई बार गूगल प्ले स्टोर के अलावा किसी थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल कर ऐप डाउनलोड कर लेते हैं जो नुकसानदेह साबित हो सकता है. यह एक ऐसी गलती है जिसे यूजर्स ज्यादा नजरअंदाज कर देते हैं. अगर आप अपने फोन में मौजूद खतरनाक ऐप को पहचानना चाहते हैं तो नीचे हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं.
सबसे पहले तो आपको फोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन करना होगा.
इसके बाद पेज के राइट साइड ऊपर की तरफ प्रोफाइल आइकन दिया गया होगा इस पर क्लिक कर दें.
इसेक बाद प्ले प्रोटेक्ट का ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक कर दें.
अब जो नया पेज ओपन होगा उसमें Scan का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें. फिर आपकी स्क्रीन पर Scanning in Progress लिखा नजर आएगा.
जब यह प्रोसेस पूरा हो जाएगा तो आपको यह पता चलेगी कि आपके फोन में कोई खतरनाक ऐप है या नहीं. अगर है उसे तुरंत डिलीट कर दें.
एंड्रॉइड फोन में गूगल प्ले स्टोर के अलावा आपको किसी भी वेबसाइट या थर्ड पार्टी ऐप के जरिए ऐप डाउनलोड नहीं करनी है. अगर आप इस तरह की वेबसाइट से ऐप डाउनलोड करनी की कोशिश करते हैं तो आप अपने फोन का एक्सेस हैकर्स को खुले दरवाजे के साथ सौंप रहे हैं. अगर आप गूगल प्ले स्टोर से सभी ऐप्स को वेरिफाई करेंगे तो हैकिंग के चांस बेहद ही कम हो जाएंगे. गड़बड़ी होने की संभावना कम रहेगी. गूगल प्ले स्टोर पर प्ले प्रोटेक्ट फीचर के साथ मैलवेयर या वायरस की जानकारी सामने आ जाती है.