अब घर की सफाई होगी आसान, Dreame लाया ऑल-इन-वन रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर
Dreame L40 Ultra AE और Dreame D20 Ultra को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है. चलिए जानते हैं इनके बारे में.
नई दिल्ली: Dreame Technology ने आज भारत में अपने रोबोटिक वैक्यूम पोर्टफोलियो में दो नए प्रोडक्ट शामिल करने की घोषणा की है. इसमें Dreame L40 Ultra AE और Dreame D20 Ultra शामिल हैं. इन्हें खास तौर पर आज के घरों के लिए डिजाइन की गई यह नई प्रोडक्ट लाइन, जबरदस्त सक्शन पावर, स्मार्ट नेविगेशन सिस्टम और रुकावटों से बचने की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का एक शानदार मेल है.
ऑटोमैटिक पोंछा लगाने वाले सिस्टम, स्मार्ट कारपेट डिटेक्शन, और खुद-ब-खुद सफाई और रखरखाव करने वाले मल्टीफंक्शनल डॉक से लैस ये नए प्रोडक्ट, सफाई का एक आसान और बिना किसी झंझट वाला एक्सपीरियंस देते हैं. ये डिवाइस Dreame के Vormax™ सक्शन सिस्टम और स्मार्ट मैपिंग जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं.
Dreame L40 Ultra AE और Dreame D20 Ultra की कीमत:
Dreame L40 Ultra AE की कीमत 59,999 रुपये है. वहीं, Dreame D20 Ultra की कीमत 39,999 रुपये है. इसे 18 मार्च से अमेजन इंडिया और चुनिंदा क्रोमा स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा. चलिए जानते हैं इनके फीचर्स के बारे में.
Dreame L40 Ultra AE के फीचर्स:
Dreame की अपनी TurboForce मोटर जबरदस्त सक्शन पावर देती है. इसमें इंटरनल रोटर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक डिजाइन है जो मोटर की घूमने की स्पीड को बढ़ा देता है, जिससे 19,000Pa का जबरदस्त सक्शन मिलता है. यह अलग-अलग तरह के फर्श पर अपनी जरूरत के हिसाब से सफाई करता है और उन घरों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जहां पालतू जानवर हैं. TriCut Brush 3.0 को लंबे और पालतू जानवरों के बालों को साफ करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें एक इन-बिल्ट बाल काटने वाला ब्लेड लगा है जो बालों को आसानी से काट देता है और उन्हें असरदार तरीके से इकट्ठा कर लेता है.
इसमें लगी MopExtend™ टेक्नोलॉजी घर के कोनों से छोटे-छोटे दाग, खाने के टुकड़े और कोका-कोला जैसी चीजों के गिरने से बने दागों को आसानी से हटा देती है. नई MopExtend™ RoboSwing टेक्नोलॉजी किनारों और टेढ़े-मेढ़े कोनों की गंदगी को आसानी से साफ कर लेती है. 3DAdapt™ फर्नीचर और घर की दूसरी चीजों को समझदारी से पहचानता है और उनके आस-पास से गुजरकर बिना किसी टक्कर के आसानी से सफाई करता है.
Self-Cleaning Washboard 2.0 डॉक सिस्टम को अपने आप साफ करता है, जिससे गंदगी जमा नहीं होती और रखरखाव का काम कम हो जाता है. इसके साथ ही स्मार्ट कारपेट क्लीनिंग टेक्नोलॉजी के साथ अल्ट्रासोनिक तरीके से कालीन को पहचानता है, अपने आप सक्शन पावर बढ़ाता है और पोंछे को ऊपर उठा लेता है.
Dreame D20 Ultra के फीचर्स:
यह फर्श और कालीनों पर सफाई करता है. कालीन आने पर यह अपने आप सक्शन पावर बढ़ा देता है और पोंछे को ऊपर उठा लेता है, जिससे कालीन गीले न हों. 13,000Pa की सक्शन पावर के साथ, यह धूल-मिट्टी, पेंच और जिदगी कणों को आसानी से उठा लेता है, जिससे आपका घर साफ-सुथरा बना रहता है. DuoScrub™ सिस्टम में दो तेज घूमने वाले पोंछे होते हैं जो नीचे की ओर दबाव डालकर जिदगी गंदगी और दागों को रगड़कर साफ करते हैं, जिससे जबरदस्त सफाई होती है और फर्श चमकने लगते हैं.
RoboSwing™ के साथ किनारों और कोनों की सफाई को और भी बेहतर बनाता है और बेसबोर्ड जैसी मुश्किल जगहों तक पहुंचकर सफाई करता है. इसके साथ ही DualBoost™ 2.0 टेक्नोलॉजी की मदद से, आप 100 दिनों तक बिना किसी झंझट के सफाई का आनंद ले सकते हैं. Pathfinder™ स्मार्ट नेविगेशन और 3DAdapt™ घर का नक्शा बनाता है, सफाई को आसान बनाता है. इसमें 5200mAh बैटरी दी गई है.