कस्टम में आपका पार्सल फंसा है…! यह कहकर महिला से लूट लिए 12 लाख रुपये

Custom Scam: साइबर स्कैम इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि अब लोगों को सतर्क रहना जरूरी है. इस समेय कस्टम स्कैम के नाम से एक और मामला चल रहा है जिसमें यूजर्स को लाखों रुपये की चपत लगाई गई जा रही है. इस बार केरल की एक महिला को 12 लाख रुपये गंवाने पड़े हैं. चलिए जानते हैं ये मामला.

canva
India Daily Live

Custom Scam: स्कैमर्स लोगों को फंसाने और उनके बैंक अकाउंट लूटने के नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं. चाहे लोग कितने भी सतर्क क्यों न हो जाएं, आए दिन कोई न कोई मामला तो सामने आ ही जाता है. हाल ही में एक नया मामला केरल से आया है जिसमें एक महिला फ्रॉड का शिकार हो गई. हाल ही में कस्टम फ्रॉड का मामला सामने आया है जिसमें हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपये लूटे जा रहे हैं. 

इस तरह के स्कैम में स्कैमर्स कस्टम अधिकारी बनकर कॉल करते हैं. इसमें यूजर के नाम पर फेक पार्सल या पार्सल के लिए पेमेंट की मांग की जाती है. हाल ही में केरल की एक महिला कस्टम फ्रॉड का शिकार हुई और उसे 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ. चलिए जानते हैं क्या है मामला.

महिला ने कैसे गंवाए 12 लाख रुपये: 

यह परेशानी तब शुरू हुई जब महिला को एक कॉल आया. इस कॉल में सामने वाले व्यक्ति ने खुद को कस्टम अधिकारी बताया. उसने कहा कि उसके नाम पर एक पार्सल कस्टम में फंसा है जिसके लिए उसे 15,000 रुपये की कस्टम ड्यूटी देनी होगी. महिला को लगा कि उसके पास असली ऑफिस का कॉल आया है. उसने पैसों की मांग पूरी कर दी. हद तो तब हो गई जब स्कैमर्स ने पार्सल में 10 लाख रुपये के डॉलर समेत कुछ दूसरी चीजें होने का दावा किया गया. फिर महिला को पार्सल के अनुसार ही पेमेंट करना होगा. हालांकि, महिला के एक दोस्त ने उसे सतर्क किया तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है. इस मामले में कुल मिलाकर महिला को 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

इसके बाद हाल ही में पीआईबी फैक्ट चेक ने एक्स पर एक पोस्ट किया. इसमें यूजर्स को चेतावनी दी गई कि कैसे स्कैमर्स लोगों को धोखा देते हैं. वहीं, एक वॉयस क्लिप भी है जिसमें इन स्कैम में अपराधियों की रणनीति की डिटेल्स दी गई हैं. यहां देखें पोस्ट: 

Have you received calls claiming to be from Customs Dept. even when you haven't ordered something

𝐁𝐞𝐰𝐚𝐫𝐞

It's a scam

Indian Customs never call/SMS to pay customs duty in personal bank A/Cs

Verify all communications of Indian Customs with DIN on CBIC's website pic.twitter.com/Tmgtnt0Upo

— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 17, 2024

आपको इस तरह के स्कैम से आपको बचकर रहना चाहिए और पैसे के मामले में किसी पर विश्वास करना सही नहीं है.