T20 World Cup 2026

Jio की बत्ती गुल करने आया BSNL का नया रिचार्ज प्लान, मात्र 229 रुपये में दे रहा इतना कुछ

BSNL Cheapest Plan: अगर आप जियो प्लान्स की बढ़ती कीमतों से परेशान हो गए हैं तो आप बीएसएनएल के प्लान्स पर भी नजर डाल सकते हैं. जहां पर बीएसएनएल का नेटवर्क है वहां के लोग इस प्लान की सर्विसेज का लाभ ले सकते हैं. कंपनी 229 रुपये का एक प्लान दे रही हैं जिसमें बढ़िया बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं.

Canva
India Daily Live

BSNL Cheapest Plan: कुछ ही समय पहले टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्लान्स की कीमत को बढ़ा दिया था. इसे देखकर कई यूजर्स काफी नाराज थे. जियो से नाराज यूजर्स अब बीएसएनएल की तरफ फोकस कर रहे हैं. जहां सभी दूसरी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान की कीमतें बढ़ा दी थीं. वहीं, बीएसएनएल ही एकमात्र ऐसी कंपनी है जो अभी भी पिछली कीमतों पर प्लान ऑफर कर रही है. ऐसे में अगर आप इस नेटवर्क में शिफ्ट करना चाहते हैं या पहले ही इस कंपनी की सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. 

बीएसएनएल एक कमाल का प्लान कर रही है जो सस्ते में बढ़िया बेनिफिट्स के साथ आता है. इसमें वैधता, डाटा, कॉलिंग आदि की सुविधा दी गई है. चलिए जानते हैं बीएसएनएल के इस सस्ते प्लान के बारे में. 

बीएसएनएल 229 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान: 

इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग फ्री मिलती है. आप बिना किसी चिंता के किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का मजा ले पाएंगे. इसकी वैधता 30 दिनों की है. जिन लोगों को ज्यादा डाटा चाहिए होता है उनके लिए भी यह प्लान कमाल का है. इसमें यूजर्स को 60 जीबी डाटा दिया जाएगा. हर दिन 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा की सुविधा मिलेगी. वहीं, दूसरी कंपनियों की तरह ही बीएसएनएल रिचार्ज प्लान में भी लोगों को कॉम्प्लीमेंट्री एसएमएस की सुविधा दी जाएगी. इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 100 फ्री एसएमएस दिए जाएंगे. 

Jio का प्लान: 

कंपनी 239 रुपये का प्लान दे रही है जिसमें 22 दिन की वैधता दी जा रही है. इसमें हर दिन 1.5 जीबी डाटा दिया जाएगा.. पूरी वैधता के दौरान 33 जीबी डाटा दिया जाएगा. इसके अलावा अनलमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी. हर दिन 100 एसएमएस का बेनिफिट भी दिया जा रहा हैा. इस प्लान के साथ JioTV, JioCinema, JioCloud का फ्री एक्सेस मिलेगा.