टिम कुक के बाद Apple में नए युग की शुरुआत, जॉन टर्नस करेंगे iPhone 18 सीरीज लॉन्च!

Apple में करीब 15 साल बाद CEO स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है. 1 सितंबर से जॉन टर्नस ने टिम कुक की जगह एप्पल के सीईओ का पद संभाल लिया है. वहीं, टिम कुक एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में है. कहा जा रहा है कि इस बार नए सीईओ जॉन टर्नस Apple के नए प्रोडक्ट्स पेश कर सकते हैं.

AI Generated
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: iPhone लवर्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है. Apple कंपनी 9 सितंबर 2026 को अपनी नई सीरीज लॉन्च करने जा रही है. आईफोन सीरीज की बात तो बाद में करेंगे, इससे पहले बात करते हैं एक बड़े बदलाव की. बता दें कि कंपनी में करीब 15 साल बाद CEO स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है. 1 सितंबर से जॉन टर्नस ने टिम कुक की जगह एप्पल के सीईओ का पद संभाल लिया है. वहीं, टिम कुक एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में है. 

ऐसे में जॉन टर्नस के लिए 9 सितंबर एक अहम दिन रहने वाला है. इस दिन जॉन टिम कुक की जगह आईफोन लॉन्च में बात कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिम कुक इवेंट में मौजूद रह सकते हैं, लेकिन उनके लीड प्रजेंटर के तौर पर स्टेज पर आने की संभावना कम है. इसके बजाय नए सीईओ जॉन टर्नस Apple के नए प्रोडक्ट्स पेश कर सकते हैं. 

जॉन टर्नस के लिए पहला बड़ा iPhone लॉन्च:

जॉन टर्नस का यह पहला बड़ा iPhone लॉन्च इवेंट होगा. बता दें कि पिछले काफी समय से जॉन टर्नस Apple की हार्डवेयर इनजीनियरिंग के प्रमुख रहे हैं. इनके सामने अब कंपनी के सबसे बड़े प्रोडक्ट लॉन्च को लीड करने की जिम्मेदारी है. इसलिए यह इवेंट सिर्फ नए डिवाइस दिखाने का मौका नहीं है, बल्कि यह भी देखा जाएगा कि जॉन टर्नस Apple को किस तरह आगे ले जाते हैं.


iPhone 18 Pro में क्या मिल सकता है?

अब आते हैं प्रोडक्ट पर. 9 सितंबर के इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए जाने की उम्मीद है. हालांकि Apple ने अभी इनके फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरीज के प्रो मॉडल में बेहतर कैमरा, नया A20 Pro चिप, बड़ी बैटरी और कुछ डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकते हैं. डायनेमिक आइलैंड को छोटा किए जाने की भी चर्चा है. वहीं, नॉर्मल iPhone 18 मॉडल को बाद में लॉन्च किए जाने की संभावना बताई जा रही है.

सबसे बड़ा सरप्राइज हो सकता है Foldable iPhone:

इस इवेंट की सबसे बड़ी खबर Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन हो सकती है. लंबे समय से Apple के फोल्डेबल फोन को लेकर चर्चा चल रही है. इसे iPhone Ultra नाम दिए जाने की संभावना जताई जा रही है. फोन में किताब की तरह खुलने वाला बड़ा डिस्प्ले और बेहद पतला डिजाइन दिाय जा सकता है. इसकी कीमत 2000 डॉलर से ज्यादा हो सकती है. 

Apple Watch और AirPods भी हो सकते हैं लॉन्च:

इवेंट में सिर्फ iPhone पर ही नजर नहीं होगी. रिपोर्टों के मुताबिक, Apple नए Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और AirPods 5 भी पेश कर सकता है. हालांकि, इन सभी प्रोडक्ट्स की आधिकारिक पुष्टि Apple ने लॉन्च से पहले नहीं की है.