menu-icon
India Daily

अब तक नहीं किया है iPhone Duo प्री-बुक? पढ़ें सभी जरूरी डिटेल्स

Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo भारत में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फोन की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है.

Shilpa Shrivastava
अब तक नहीं किया है iPhone Duo प्री-बुक? पढ़ें सभी जरूरी डिटेल्स
Courtesy: Apple

नई दिल्ली: Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo भारत में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फोन की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है. अगर आपने अभी तक फोन को प्री-बुक नहीं किया है और आप इसे खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्द फोन को प्री-बुक कर लें. इस फोन की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है. वहीं, 2 टीबी मॉडल के लिए 4,49,900 रुपये खर्च करने होंगे. बता दें कि फोन की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी.

iPhone Duo की भारत में कीमत: 

फोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,99,900 रुपये है. वहीं, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,24,900 रुपये है. इसके 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,74,900 रुपये है. इसके अलावा 2 टीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपये है. यह फोन एप्पल के सबसे महंगे स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शामिल हो गया है. 

जानें कैसे करें iPhone Duo की प्री-बुकिंग?

इसकी प्री-बुकिंग भारत में ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो चुकी है. इसे कंपनी की वेबसाइट के अलावा चुनिंदा रिटेल स्टोर से भी फोन बुक कर सकेंगे. हालांकि, प्री-बुकिंग उपलब्धता पर भी निर्भर करेगी. फोन बुक करने के लिए आपको स्टोरेज और कलर सेलेक्ट करना होगा. कंपनी ग्राहकों को पुराने स्मार्टफोन के बदले एक्सचेंज की सुविधा भी दे रही है. 

बैंक ऑफर से कितनी होगी बचत?

Apple के ऑनलाइन स्टोर पर बैंक कार्ड से 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक भी दिया जा रहा है. इसके अलावा ग्राहक 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं. इस ऑफर में अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक के पात्र कार्ड शामिल हैं. हालांकि, कैशबैक और ईएमआई की सुविधा संबंधित बैंक की शर्तों के अनुसार मिलेगी.

iPhone Duo में मिलेंगे ये खास फीचर्स:

iPhone Duo में 7.6 इंच की इंटरनलफोल्डेबल स्क्रीन और 5.4 इंच की एक्सटर्नल स्क्रीन दी गई है. इसमें टाइटेनियम फ्रेम, A20 Pro चिप और 48 मेगापिक्सल का डुअल फ्यूजन कैमरा सिस्टम दिया गया है. फोन में ड्यूल बैटरी सिस्टम भी मौजूद है. बड़ी स्क्रीन के कारण यूजर्स को वीडियो देखने, गेमिंग और मल्टीटास्किंग में बेहतर अनुभव मिल सकता है. वहीं, फोन को बंद रखने पर इसकी बाहरी स्क्रीन रोजमर्रा के कामों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है.