नई दिल्ली: Apple 2026 में अपनी 50वीं सालगिरह मना रहा है. Apple के ऑथराइज्ड रीसेलर Imagine Store ने पूरे भारत में iPhones, iPads और Apple Watches पर शानदार ऑफर्स पेश किए हैं. इन ऑफर्स को सीमित समय के लिए पेश किया गया है. इन प्रोडक्ट्स को इंस्टेंट डिस्काउंट, बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स के जरिए खरीदा जा सकेगा.
iPhone 17 Pro Max (256GB) को 1,49,900 रुपये के बजाय 1,02,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसमें इंस्टैंट डिस्काउंट, बैंक कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं. आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 36,000 रुपये तक की अतिरिक्त वैल्यू हासिल कर सकते हैं. इसके साथ ही 6,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है.
iPhone 17 Pro (256GB) को 89,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, iPhone 17 की बात करें तो इसके 256GB मॉडल की कीमत 37,900 रुपये हो सकती है. वहीं, 512GB वाले मॉडल की कीमत 57,900 रुपये हो सकती है. इन कीमतों में 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट, 3,000 रुपये का बैंक कैशबैक, 6000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और पुराने डिवाइस पर अच्छी एक्सचेंज वैल्यू शामिल है.
iPhone Air के 256GB स्टोरेज मॉडल को 56,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर और 512GB मॉडल को 76,900 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा. इसके साथ ही 24 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिया जाएगा. इसकी ईएमआई 3,413 रुपये से शुरू होती है.
Apple iPads को भी सस्ते में खरीदा जा सकेगा. नया iPad (2025) Wi-Fi 128GB 31,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, इसके Wi-Fi + Cellular मॉडल को 46,900 रुपये में उपलब्ध कराया गया है. iPad Pro (M5) सीरीज के 11 इंच मॉडल को 94,900 रुपये में और 13 इंच वाला मॉडल 1,24,900 रुपये में मिल रहा है.
Apple Watch की बात करें तो Apple Watch Ultra 3 को 84,400 रुपये में खरीदा जा सकेगा. Apple Watch Series 11 और SE 3 को भी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. यह एनिवर्सरी सेल, खरीदारों के लिए लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज और Apple के दूसरे डिवाइस को काफी कम कीमतों पर अपग्रेड करने का एक शानदार मौका है. बता दें कि ये ऑफर्स आपको केवल Imagine Store पर सीमित समय के लिए ही मिलेंगे.