बस कुछ घंटे बाकी… रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी Amazon GIF Sale, इन फोन्स पर मिलेगा छप्परफाड़ डिस्काउंट
Amazon Great Indian Festival सेल का आयोजन 8 अक्टूबर से शुरू होगा. आज रात 12 बजे से सभी ऑफर्स लाइव हो जाएंगे. जानें किन फोन्स पर मिलेगा डिस्काउंट.
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर सबसे बड़ी सेल शुरू होने जा रही है. Amazon Great Indian Festival सेल का आयोजन 8 अक्टूबर से शुरू होगा. आज रात 12 बजे से सभी ऑफर्स लाइव हो जाएंगे. अगर आप अपने लिए कोई नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आप यहां पर कई ऑफर्स देख सकते हैं. मोबाइल से एक्सेसरीज तक कई कैटेगरीज में आपको बंपर डिस्काउंट उपलब्ध कराया जाएगा. मोबाइल कैटेगरी में 40% तक का डिस्काउंट उपलब्ध कराया जाएगा.
इस सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra 5G, iPhone 16, OnePlus Nord CE 6 Lite तक कई फोन्स को कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. महंगा फोन लेना हो या सस्ता, हर ऑप्शन यहां मिल जाएगा. चलिए जानते हैं बेस्ट ऑफर्स.
इन फोन्स पर मिलेगा डिस्काउंट:
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर कमाल का ऑफर दिया जाएगा. इस फोन को 84,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. जबकि इसकी लॉन्च कीमत 1,29,900 रुपये थी. इसके साथ ही बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज डिस्काउंट, कैशबैक ऑफर, EMI जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे. iQOO 15R पर भी कमाल का डिस्काउंट दिया जाएगा. इसे 53,999 रुपये के बजाय 46,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
Also Read
वहीं, OnePlus Nord N6 को 30,999 रुपये के बजाय 21,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. iPhone 16 को डील ऑफ द ईयर कहा जा रहा है. इसकी कीमत आईफोन 18 लॉन्च होने के बाद 89,900 रुपये कर दी गई थी. अब इसे सेल में 71,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
Samsung के इन फोन्स पर भी मिलेगा डिस्काउंट:
Samsung Galaxy A56 5G की बात करें तो इसे 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा. इसके साथ ही 6 महीने की नो कॉस्ट EMI ऑफर भी दिया जा रहा है. साथ ही कूपन ऑफर भी मौजूद है. अगर आप फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Galaxy Z Fold7 5G को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा. इसके साथ 12 महीने की नो कॉस्ट EMI ऑफर दिया जा रहा है.