आम आदमी की जेब पर पड़ेगा भार, 5G डाटा नहीं रहेगा फ्री! Airtel-Jio यूजर्स की मौज होगी खत्म
Jio और Airtel चुनिंदा प्लान्स के साथ असीमित 5जी डाटा उपलब्ध करा रही हैं. लेकिन अब खबर आ रही है कि कंपनी 5G प्लान्स की कीमत बढ़ा सकती है.
5G Plans Price: भारतीय मार्केट में अक्टूबर 2022 में 5G सर्विसेज शुरू की गई थीं. टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio और Airtel ने अपने ग्राहकों को 5G सर्विसेज सबसे पहले उपलब्ध कराई थीं. वर्तमान की बात करें तो कंपनियां मौजूदा 4जी दरों पर ही 5जी कनेक्टिविटी उपलब्ध करा रही हैं. ये कंपनियां चुनिंदा प्लान्स के साथ असीमित 5जी डाटा उपलब्ध करा रही हैं. लेकिन अब खबर आ रही है कि कंपनी 5G प्लान्स की कीमत बढ़ा सकती है.
एक रिपोर्ट के अनुसार, मॉनिटाइजेशन और रेवन्यू ग्रोथ को प्रोत्साहित करने के लिए Jio और Airtel ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड 5G डाटा प्लान को बंद कर देंगे. 2024 की दूसरी छमाही में 4G की तुलना में 5G सर्विसेज के लिए कम से कम 5-
10 फीसद तक शुल्क बढ़ा दिया जाएगा.
रिपोर्ट में कहा गया है कि Jio और Airtel लगभग एक साल से ग्राहकों को वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस में अपग्रेड करने के लिए अनलिमिटेड 4जी प्लान्स की कीमत पर ही 5जी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जा रही थी. लेकिन इसे जल्द ही बदल दिया जाएगा. अगर ऐसा होता है तो यूजर्स की जेब पर असर पड़ सकता है. क्योंकि पहले ही 4जी प्लान्स के महंगा होने से लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. ऐसे में अगर 5जी की कीमत को बढ़ाया गया तो जेब पर अच्छा खास भार पड़ने की उम्मीद है.
Airtel और Jio की कथित 5जी सर्विसेज 4जी की तुलना में 5-10 फीसद ज्यादा महंगी हो सकती हैं. हालांकि कहा जा रहा है कि इन पैक्स के साथ 30 लसे 40 फीसद ज्यादा डाटा ऑफर किया जा सकता है जिससे यूजर्स को प्लान्स लेने के लिए लुभाया जा सके. इससे कपंनियां अपनी बाजार हिस्सेदारी में भी सुधार कर सकती हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अभी तक देश में 5जी सेवाएं शुरू नहीं की हैं.