पैसों के लिए फैंस को अपने ब्रेस्ट इम्लांट्स बेचेगी ये मॉडल, 17 बार करा चुकी है ब्रेस्ट सर्जरी
ब्रिटिश मॉडल केटी प्राइस अपने पुराने ब्रेस्ट इम्प्लांट्स प्रशंसकों को बेचकर कमाई करना चाहती हैं. इस बीच उन्होंने पति ली एंड्रयूज के साथ दोबारा रिश्ते में होने के संकेत भी दिए हैं.
ब्रिटिश मॉडल और टीवी स्टार केटी प्राइस एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कॉस्मेटिक सर्जरी और निजी जिंदगी है. 48 वर्षीय केटी ने संकेत दिया है कि वह अपने पुराने ब्रेस्ट इम्प्लांट्स प्रशंसकों को बेच सकती हैं. उनका इरादा इनसे पैसे कमाने का है.
17 बार करा चुकी हैं ब्रेस्ट सर्जरी
केटी प्राइस कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अब तक अपनी खूबसूरती पर करीब एक लाख पाउंड खर्च कर चुकी हैं. उन्होंने 17 बार ब्रेस्ट सर्जरी कराई है. इसके अलावा कई बार फेसलिफ्ट, फिलर्स, बोटॉक्स और ब्राजीलियन बट लिफ्ट (BBL) भी कराई है. हालांकि, बीबीएल को लेकर वह पहले पछतावा जता चुकी हैं.
इंस्टाग्राम स्टोरी पर सवाल-जवाब के दौरान एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि क्या वह अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट्स बेचेंगी. इस पर केटी ने ऐसा करने की इच्छा जाहिर की.
Also Read
पति ली एंड्रयूज के साथ फिर जुड़ा रिश्ता?
केटी की निजी जिंदगी भी चर्चा में है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक सवाल के जवाब में खुद को सिंगल मानने से इनकार किया. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अकेली हैं, तो उन्होंने कहा, 'मैं किसी के साथ रिश्ते में हूं.' एक यूजर ने दुबई में विवादित पति ली एंड्रयूज के पास लौटने को लेकर उनकी आलोचना की. इस पर केटी ने कहा कि उनकी पहचान दूसरों की राय से तय नहीं होती और उन्हें किसी के सामने खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है.
व्हाट्सऐप पर किया था ब्रेकअप
केटी ने सितंबर में व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए ली से रिश्ता खत्म करने की बात कही थी. इससे पहले ली करीब दो सप्ताह तक लापता रहे थे. बाद में पता चला कि वह जेल में थे. हालांकि, हाल ही में दुबई में दोनों को करीब देखा गया, जिसके बाद उनके दोबारा साथ आने की अटकलें तेज हो गईं. केटी ने अपने पॉडकास्ट 'द केटी प्राइस शो' में भी बताया था कि दुबई में वह ली से मिलने वाली हैं.