menu-icon
India Daily

टेक दुनिया का सबसे बड़ा निवेश, भारत के बजट जितना AI पर खर्च करेंगी ये 4 बड़ी कंपनियां

गूगल, मेटा, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट AI पर लगभग $650 बिलियन खर्च करने की तैयारी कर रहे हैं. यह रकम लगभग भारत के सालाना बजट के बराबर है.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
टेक दुनिया का सबसे बड़ा निवेश, भारत के बजट जितना AI पर खर्च करेंगी ये 4 बड़ी कंपनियां
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: AI की तैयारियां जोरों पर हैं और इसके लिए बड़े पैमाने पर इन्वेस्टमेंट किया जा रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार 2026 तक AI में होने वाला इन्वेस्टमेंट भारत के इस साल के पूरे नेशनल बजट के बराबर है. यह रकम $650 बिलियन है.

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में कहा गया है कि चार बड़ी टेक कंपनियां AI पर $650 बिलियन खर्च करने जा रही हैं. यह खर्च भारत के आम बजट के बराबर है, जिसने देश के विकास और दूसरे खर्चों के लिए लगभग $670 बिलियन का बजट रखा है.

कौन -कौन सी टेक कंपनियां करेंगी इन्वेस्टमेंट?

जितनी रकम भारत देश के विकास और जरूरतों पर खर्च करेगा, उतनी ही रकम Google, Meta, Amazon और Microsoft AI में इन्वेस्ट करने जा रही हैं.

कौन सी टेक कंपनी कितना करेगी इन्वेस्ट?

हाल ही में बड़ी टेक कंपनियों ने अपनी फाइनेंशियल डिटेल्स और इन्वेस्टमेंट प्लान शेयर किए. Google ने कुछ दिन पहले घोषणा की कि वह $185 बिलियन इन्वेस्ट करेगा. Amazon ने बताया कि वह $200 बिलियन इन्वेस्ट करेगा. Meta Inc. ने AI पर अपना खर्च $135 बिलियन बताया है. Microsoft का आंकड़ा $120 बिलियन है.

ज्यादातर इन्वेस्टमेंट सीधे AI इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा. यह बड़ा इन्वेस्टमेंट डेटा सेंटर और उनमें इस्तेमाल होने वाले सर्वर पर किया जाएगा.

चारों कंपनियों के AI प्रोडक्ट्स

Google, Meta, Amazon और Microsoft AI के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही हैं. इन चारों कंपनियों के AI चैटबॉट/एजेंट के नाम इस प्रकार हैं: 

  • Google के पास Gemini है, जो Search, Gmail, Docs और Android में इंटीग्रेटेड एक AI असिस्टेंट है.
  • Amazon के पास Amazon Q और Alexa हैं. Amazon Q का इस्तेमाल बिजनेस और एंटरप्राइज सेटिंग्स में होता है, जबकि Alexa एक वॉयस असिस्टेंट है.
  • Meta के पास Meta AI है, जो WhatsApp, Instagram और Facebook के साथ इंटीग्रेटेड एक AI चैटबॉट है.
  • Microsoft के पास Copilot है, जिसका इस्तेमाल Windows, Office और Edge ब्राउजर में होता है.

AI डेटा सेंटर क्या हैं?

AI डेटा सेंटर असल में ऐसी इमारतें होती हैं जिनमें इक्विपमेंट और कंप्यूटर सर्वर होते हैं. ये सर्वर यूजर डेटा और दूसरी जानकारी स्टोर करते हैं. ये डेटा सेंटर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में होते हैं. इनका डिजाइन खास होता है और इन्हें बनाना बहुत महंगा होता है.