AC सर्विसिंग में कितने पैसे होते हैं खर्च? यहां जानें पूरा ब्रेकडाउन
अगर आपके घर में एसी है तो उसकी मेटेनेंस का ध्यान आपको रखना होगा. यहां हम आपको कुछ टिप्स की जानकारी दे रहे हैं, जो सर्विसिंग के दौरान पैसे बचाने में मदद कर सकते हैं.
नई दिल्ली: गर्मी आ चुकी है और लोगों के घर में एसी चलना भी शुरू हो गए हैं. गर्मी की वजह से AC लगातार चलते रहते हैं, इसलिए उनकी रेगुलर सर्विसिंग भी बेहद ही जरूरी हो जाती है. कई बार लोग इसे नजरअंदाज भी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं गलत है. एक साफ AC बेहतर कूलिंग देता है, कम बिजली खर्च करता है और ज्यादा समय तक चलता है.
हालांकि, कई बार लोग अलग-अलग सर्विस चार्ज देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं. कई बार लोगों से ज्यादा पैसे ले लिए जाते हैं. ऐसे में यहां हम आपको स्प्लिट और विंडो AC के लिए खर्चों का एक आसान ब्रेकडाउन दे रहे हैं.
स्प्लिट AC सर्विसिंग के खर्चे:
इसके दो हिस्से होते हैं- इनडोर और आउटडोर यूनिट. इसलिए इसकी सर्विसिंग थोड़ी ज्यादा डिटेल में होती है.
-
बेसिक क्लीनिंग (फिल्टर + क्विक चेक): ₹500–₹1,000
-
डीप क्लीनिंग (दोनों यूनिट के लिए जेट वॉश): ₹900–₹1,500
-
कूलिंग कॉइल की सफाई + छोटी-मोटी मरम्मत: ₹700–₹1,200
-
ड्रेन पाइप की सफाई: ₹200–₹500
-
गैस रिफिलिंग: ₹2,000–₹3,500 (गैस के प्रकार पर निर्भर करता है)
-
पूरी डीप सर्विस (सफाई + गैस चेक): ₹2,000–₹2,500
विंडो AC सर्विसिंग के खर्चे:
विंडो AC की सर्विस करना आसान होता है और यह किफायती भी होती है.
-
बेसिक क्लीनिंग: ₹400–₹700
-
डीप क्लीनिंग: ₹700–₹1,200
-
कूलिंग कॉइल की सफाई: ₹500–₹900
-
गैस रिफिलिंग: ₹1,800–₹3,000
-
पूरी सर्विस (गैस को छोड़कर): ₹1,500–₹1,800
गैस रिफिलिंग की कीमतें:
कूलिंग कम होने का एक अहम मतलब अक्सर गैस कम होना होता है. रिफिलिंग का खर्च गैस टाइप और एसी साइज पर निर्भर करता है.
-
R22 गैस: ₹1,800–₹2,500
-
R410A गैस: ₹2,500–₹3,500
-
R32 गैस: ₹2,500–₹3,800
फिल्टर की सफाई और बदलाव:
अगर फिल्टर ज्यादा गंदा हो जाता है तो बिजली का खर्च बढ़ जाता है और कूलिंग भी कम हो जाती है.
-
सफाई: ₹200–₹400
-
बदलाव (अगर जरूरत हो): ₹500–₹1,200
अन्य खर्च:
-
PCB की मरम्मत: ₹2,000–₹5,000
-
कैपेसिटर बदलना: ₹300–₹900
-
फैन मोटर बदलना: ₹1,500–₹3,000
-
कंप्रेसर की मरम्मत: ₹5,000–₹12,000 (मॉडल के हिसाब से अलग-अलग)
क्यों जरूरी होती है सर्विसिंग?
आस-पास की हवा इतनी खराब हो गई है कि एसी में धूल और गंदगी जमना एक कॉमन परेशानी बन गई है. एसी में धूल और गंदगी के जमने से बिजली का बिल बढ़ जाता है और पुर्जे खराब हो जाते हैं. ऐसे में साल में दो बार सर्विसिंग करना बेहद ही जरूरी होता है. इससे बेहतर कूलिंग मिलती है और महंगे रिपेयर से बचाव होता है.
नोट: ये ब्रेकडाउन संभावित है. यह हर शहर और हर टेक्नीशियन के हिसाब से अलग हो सकता है.