आपके आधार का हो रहा है गलत इस्तेमाल? चेक करने के लिए तुरंत करें ये काम

Aadhaar Authentication History: अपने आधार को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है. लेकिन सवाल ये है कि आप यह चेक कर सकते हैं कि आप कहीं आपके आधार का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है. यहां हम आपको इसी का तरीका बता रहे हैं.

Shilpa Srivastava

Aadhaar Authentication History: UIDAI एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो यूजर्स को अपनी आधार हिस्ट्री को चेक करने और यह सुनिश्चित करने की अनुमति देते हैं कि उनके आधार का गलत इस्तेमाल न किया जाए. ये तो आप जानते ही हैं कि 12 अंकों का आधार नंबर बेहद जरूरी होता है. इसका इस्तेमाल बैंक अकाउंट खोलना, ट्रैवल करने आदि में किया जाता है. 

आधार ने हमारे लिए सरकारी सर्विसेज और वित्तीय संस्थानों तक पहुंच को आसान बना दिया है. हालांकि, इसके बढ़ते इस्तेमाल के साथ, आधार को लेकर स्कैम और अवैध गतिविधियां बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं. इसलिए, अपने आधार को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है. लेकिन सवाल ये है कि आप यह चेक कर सकते हैं कि आप कहीं आपके आधार का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है. यहां हम आपको इसी का तरीका बता रहे हैं.

अपनी आधार हिस्ट्री को ऐसे करें चेक: 

अनधिकृत एक्टिविटी की रिपोर्ट कैसे करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट UIDAI का टोल-फ्री नंबर 1947 है जिस पर कॉल कर सकते हैं.

  • आप मेल भी कर सकते हैं जिसे help@uidai.gov.in पर जाना होगा.