IPL 2026

लैपटॉप चार्जिंग को लेकर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, हो जाएगा नुकसान

लैपटॉप चार्जिंग को लेकर हम आपको कुछ इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने लैपटॉप को ज्यादा समय तक चला सकते हैं और उसे सुरक्षित रख सकते हैं.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: लैपटॉप का इस्तेमाल आजकल आम हो गया है. ऑफिस का काम हो या फिर पर्सनल, लैपटॉप का यूज काफी जरूरी हो चला है. कई बार हम लैपटॉप को चार्ज करने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे लैपटॉप के खराब होने के चांस रहते हैं. बहुत से लोग अनजाने में अपने लैपटॉप को नुकसान पहुंचा देते हैं. यहां हम आपको 5 ऐसी आम गलतियां बता रहे हैं, जिनसे आपको लैपटॉप चार्ज करते समय बचना चाहिए. 

चार्ज करते समय हैवी काम न करें:

जब लैपटॉप चार्ज हो रहा हो, तो गेम खेलने, वीडियो एडिट करने या हैवी सॉफ्टवेयर चलाने से वह बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है. प्रोसेसर और बैटरी दोनों पर ही बहुत ज्यादा जोर पड़ता है. इससे बैटरी की लाइफ और परफॉर्मेंस कम हो जाती है. चार्ज करते समय, कोशिश करें कि सिर्फ हल्के-फुल्के काम ही करें.

कभी भी बिस्तर या नरम सतह पर चार्ज न करें:

बहुत से लोग चार्ज करते समय अपना लैपटॉप बिस्तर, कंबल या तकिए पर रख देते हैं. इससे कूलिंग वेंट्स बंद हो जाते हैं. समय के साथ, इससे मदरबोर्ड और दूसरे कंपोनेंट्स को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है. हमेशा अपने लैपटॉप को किसी समतल सतह पर ही रखें. 

पूरी रात लैपटॉप को चार्ज करने से बचें:

आजकल के लैपटॉप में ओवरचार्ज प्रोटेक्शन दी जाती है, लेकिन फिर भी लैपटॉप को ओवरनाइट चार्जिंग पर नहीं लगाकर रखना चाहिए. जब बैटरी 80-90% तक चार्ज हो जाए, तो चार्जर निकाल दें. इस आदत से आपकी बैटरी की लाइफ काफी बढ़ सकती है.

कभी भी सस्ते या नकली चार्जर इस्तेमाल न करें:

कम क्वालिटी वाले या नकली चार्जर इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है. इससे बैटरी खराब हो सकती है या शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है. हमेशा ओरिजिनल चार्जर इस्तेमाल करें, जो आपके लैपटॉप के साथ आया था. अगर चार्ज खराब हो गया है तो आपको कंपनी का ही चार्जर खरीदना चाहिए. 

ओवरहीटिंग को नजरअंदाज न करें:

अगर चार्ज करते समय आपका लैपटॉप जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाए, तो तुरंत उसका इस्तेमाल करना बंद कर दें. बैटरी के ज्यादा गर्म होने से बैटरी और उसके कंपोनेंट्स खराब हो सकते हैं. लैपटॉप के साथ कूलिंग पैड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.