IMD Weather

फोन को पूरी रात चार्ज पर लगाने का है शौक? ब्लास्ट होने में नहीं लगेगी देर

Smartphone Overcharging: अगर आप अपने फोन को पूरी रात चार्ज पर लगाते हैं तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है. फोन को पूरी रात चार्ज पर लगाना काफी खतरनाक साबित हो सकता है और इसके काफी नुकसान भी हो सकते हैं. चलिए जानते हैं कि ये किस तरह से आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है.

Canva
India Daily Live

Smartphone Overcharging: आपने कई बार सुना होगा कि फोन को पूरी रात चार्ज पर नहीं लगाना चाहिए. लोग इसे सुन तो लेते हैं लेकिन इस पर अमल कितने लोग करते हैं? शायद 10% ही. ऐसे में आज हम एक बार फिर से आपको ओवरनाइट चार्जिंग के नुकसान बता रहे हैं. अगर आप फोन को पूरी रात चार्ज पर लगाते हैं तो आपके फोन की बैटरी की उम्र कम हो सकती है और साथ ही इसकी क्षमता भी घट सकती है. 

फोन के फुल चार्ज होने के बाद भी फोन का चार्जिंग पर लगा रहना कई बार खतरनाक साबित हो सकता है. इससे बैटरी में ओवरहीटिंग तो हो ही जाती है और साथ ही बैटरी पर दबाव पर बढ़ जाता है. यहां हम आपको 5 टिप्स के जरिए बताएंगे कि फोन को पूरी रात चार्ज करने के नुकसान क्या हैं.

फोन को ओवरनाइट चार्ज करने के क्या नुकसान हैं: 

  • बैटरी पूरी तरह से चार्ज होने के बाद भी चार्जिंग जारी रहती है, जिससे बैटरी पर ज्यादा स्ट्रेस पड़ता है और उसे हीटिंग का सामना करना पड़ता है. इससे बैटरी लाइफ कम हो जाती है. 

  • चार्जिंग के दौरान बैटरी और फोन के बाकी हिस्से गर्म हो जाते हैं. अगर हीट ज्यादा हो जाती है तो इससे बैटरी एफिशियंसी कम हो जाती है और इसके ब्लास्ट होने का भी खतरा रहता है. 

  • लगातार बैटरी को रात में चार्ज करने से बैटरी क्षमता घट जाती है और बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है. यह दिन भर की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाती है. 

  • लंबे समय तक चार्जिंग करने से फोन का सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर खराब हो सकता है. कभी-कभी, चार्जिंग के दौरान सॉफ्टवेयर अपडेट्स या अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं. 

  • बैटरी की खराबी या खराब चार्जिंग के कारण आग लगने या विस्फोट जैसी समस्याएं हो सकती हैं. खासकर अगर बैटरी में कोई दोष हो या चार्जर की क्वालिटी खराब हो तो इसकी संभावना बढ़ सकती है.