menu-icon
India Daily

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, इन 8 जिलों के लिए बारिश और तूफान का अलर्ट

उत्तराखंड में आज देहरादून समेत 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है. चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, इन 8 जिलों के लिए बारिश और तूफान का अलर्ट
Courtesy: Pinterest (Representative image)

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले मौसम लगातार करवट बदल रहा है. राज्य के कई इलाकों में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश और तेज बौछारों का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून, टिहरी और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसके साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है. 

कल कैसा था मौसम?

मंगलवार को राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से धूप खिली रही. दिन चढ़ने के साथ आंशिक बादल छाए रहे, जिससे उमस बढ़ गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर पहाड़ी जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रही और कई जगहों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई.

मौसम विभाग ने क्या बताया?

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है. हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून के मैदानी हिस्सों में गर्मी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है. वहीं पहाड़ी जिलों में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना है. अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है. कहीं धूप तो कहीं बादल और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. हालांकि 29 जून के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया है कि 29 जून के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है. इसी अवधि में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तराखंड में प्रवेश करने की भी संभावना जताई गई है. यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो जुलाई की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है.

प्रशासन ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है.

Topics