रुद्रपुर: नीट यूजी 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद रुद्रपुर में खुशी की लहर दौड़ गई है. आकाश इंस्टीट्यूट, रुद्रपुर की छात्रा गौरी श्रीवास्तव ने आल इंडिया रैंक (AIR) 3399 हासिल कर रुद्रपुर सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है.
आकाश इंस्टीट्यूट के अनुसार इस बार संस्थान के 200 से ज्यादा विद्यार्थियों ने नीट यूजी 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक क्वालीफाई की है. सबसे बड़ी बात यह है कि उत्तराखंड राज्य की टॉप-10 रैंक में से 8 रैंक आकाश इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने हासिल की हैं. इस उपलब्धि ने पूरे उत्तराखंड में संस्थान का नाम रोशन कर दिया है.
गौरी श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत और लगन से बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, अच्छी तैयारी और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनकी सफलता की कुंजी रहा. गौरी अब देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने की उम्मीद कर रही हैं.
रुद्रपुर केंद्र के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए हैं. नेहा पंडित ने 616 अंक, आकर्षिका ने 599 अंक, राहुल सिंह ने 588 अंक, ऋतिका जोशी ने 586 अंक, रिया गुप्ता ने 584 अंक हासिल किए. इसके अलावा मीनल तिवारी और अर्जुन भारद्वाज ने 581 अंक, प्रियांशी पुरुथी ने 573 अंक, रेहबर ने 558 अंक, अर्हान अंसारी ने 556 अंक और ज्योतिमय तालुकदार ने 550 अंक प्राप्त किए. ये सभी छात्र-छात्राएं अब काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से अच्छे मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने की तैयारी में हैं.
आकाश इंस्टीट्यूट के सेंटर डायरेक्टर हिमांशु सिंघल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी. उन्होंने कहा- 'हमारे छात्रों का यह प्रदर्शन उनकी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है. हम विश्वास करते हैं कि ये बच्चे भविष्य में अच्छे डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेंगे.'
इस अवसर पर जीएम पायल चावला और ब्रांच मैनेजर गौरव बिष्ट ने भी सभी सफल छात्रों और उनके परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि आकाश इंस्टीट्यूट हमेशा छात्रों को बेहतरीन तैयारी और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराता रहेगा. नीट 2026 के इन परिणामों ने रुद्रपुर और पूरे उत्तराखंड में मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों को नई प्रेरणा दी है. आकाश इंस्टीट्यूट जैसे संस्थान लगातार ऐसे बेहतरीन परिणाम देकर युवाओं के सपनों को पूरा करने में मदद कर रहे हैं.