उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से एक शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है जहां नमाज पढ़ रहे एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटा गया. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अच्छी बात ये रही कि हिंदू संगठनों ने भी पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.
शाहिद पेशे से राज मिस्त्री हैं, उन्हें इसलिए पीटा गया क्योंकि वह नमाज पढ़ रहे थे. शाहिद का परिवार 22 साल पहले उत्तर प्रदेश छोड़कर रुद्रपुर आ गया था. उनके तीन बेटे उस्मान, परवेज, जावेद और एक बेटी हैं. बेटी केसर जहां की शादी हो चुकी है. शाहिद की पत्नी गृहिणी हैं और उनकी मां सद्दीकरन भी उनके साथ रुद्रपुर के रेशमबाड़ी में रहती हैं.
बेहद गरीब परिवार से आने वाले शाहिद राज मिस्त्री का काम करते हैं. रेशमबाड़ी में उनका छोटा सा मकान है. शाहिद जैसे-तैसे अपने परिवार का पेट पालते हैं. उन्हें कभी काम मिलता है और कभी नहीं.
शाहिद की मां सद्दीकन ने बताया उनका बेटा एक प्लॉट के पास काम करने गया था. तीन दिन से वह उसी प्लॉट पर नमाज पढ़ रहा था लेकिन चौथे दिन उन्हें बुरी तरह पीटा गया. आरोपी ने शाहिद से कहा कि ब्राह्मण की जमीन पर नमाज कैसे पढ़ रहा है?
"How dare you offer Namaz on Brahmin's land?"
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) February 25, 2026
Shahid, A daily labour who was praying in an open field in Rudrapur, Uttarakhand, was kicked, beaten, made to apologize, and forced to chant 'Jai Shri Ram'.
The person seen beating him was Arvind Sharma, Temple Manager. A complaint… pic.twitter.com/SGCjPmn4Mp
शाहिद की मां ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें उनके बेटे के साथ मारपीट होने की जानकारी मिली. उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि अल्लाह की इबादत करने के लिए उनके बेटे को इतनी बुरी तरह पीटा जाएगा और जय श्री राम के नारे लगवाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने घर आकर कुछ नहीं बताया लेकिन जब मोबाइल पर वीडियो आया तब जाकर उन्हें जानकारी मिली.
शाहिद की मां ने कहा उनका बेटा बीमार रहता है, तीन साल तक वह कोमा में रह चुका है. उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने हाथ जोड़े लेकिन उसे रहम नहीं आया. उससे जय श्रीराम के नारे लगवाने के लिए कहा गया और धमकी दी कि नारे नहीं लगाए तो नहर में फेंक देंगे.
वहीं शाहिद ने इस घटना को लेकर कहा कि उन्हें डंडे से खूब पीटा गया और उनके साथ गाली-गलौज की गई. शाहिद ने बताया कि वह जहां नमाज पढ़ रहे थे वह जगह मंदिर से काफी दूर है.