दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से चलेंगी हरिद्वार-ऋषिकेश की बसें, कांवड़ यात्रा में मिलेगी सुविधा
परिवहन निगम मुख्यालय ने हरिद्वार और ऋषिकेश डिपो के प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं. निर्देशों के अनुसार 11 अगस्त तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान इन मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ना स्वाभाविक है. ऐसे में यात्रियों को समय पर सुविधा उपलब्ध कराने और बसों को जाम में फंसने से बचाने के लिए यह नया रूट अपनाया जाएगा.
देहरादून: कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है. हरिद्वार और ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाली परिवहन निगम की बसें अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करेंगी. यह व्यवस्था यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और जाम से बचने के लिए की गई है.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से चलेंगी हरिद्वार-ऋषिकेश की बसें
परिवहन निगम मुख्यालय ने हरिद्वार और ऋषिकेश डिपो के प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं. निर्देशों के अनुसार 11 अगस्त तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान इन मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ना स्वाभाविक है. ऐसे में यात्रियों को समय पर सुविधा उपलब्ध कराने और बसों को जाम में फंसने से बचाने के लिए यह नया रूट अपनाया जाएगा.
कांवड़ यात्रा में मिलेगी सुविधा
देहरादून से दिल्ली जाने वाली बसों की तरह अब हरिद्वार-ऋषिकेश की बसें भी एक्सप्रेसवे पर चलाई जाएंगी. यात्रा के दौरान अगर दिल्ली के कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे पर हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है, तो बसें इसी एक्सप्रेसवे मार्ग से गुजरेंगी.
Also Read
बस संचालन से पहले चालक और परिचालक कश्मीरी गेट पर यात्रियों की उपलब्धता का आकलन करेंगे. अगर पर्याप्त संख्या में श्रद्धालु मौजूद मिलते हैं, तो बसें उसी रूट पर चलाई जाएंगी. इससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और यात्रा सुचारू रहेगी.
परिवहन निगम का मानना है कि इस व्यवस्था से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी. साथ ही दिल्ली-देहरादून मार्ग पर संभावित जाम का असर भी कम हो सकेगा. हालांकि नए मार्ग के अनुसार बसों के किराए में कुछ बढ़ोतरी भी की जाएगी.
यह फैसला मुख्य रूप से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है. कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार और ऋषिकेश में भारी भीड़ रहती है, जिससे सामान्य मार्गों पर जाम की समस्या बढ़ जाती है. एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने से बसें तेजी से चल सकेंगी और यात्रियों का समय भी बचेगा.