देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि शिक्षा ज्ञान का वह दीपक है, जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन से अज्ञानता का अंधकार दूर करता है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि उत्तराखंड आज पूर्ण साक्षर राज्य बन चुका है. उन्होंने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि साक्षरता के क्षेत्र में किए गए प्रयासों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए.
समस्त प्रदेशवासियों को विश्व साक्षरता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 8, 2026
शिक्षा ज्ञान का वह दीपक है जो हर व्यक्ति के जीवन में अंधकार रूपी अज्ञान को मिटाता है।
यह हम सभी के समेकित प्रयासों का ही परिणाम है कि आज उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। हमारा प्रयास रहेगा कि… pic.twitter.com/WGq6kh5p7v
सीएम धामी ने अपने संदेश में कहा कि सरकार आगे भी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करती रहेगी कि शिक्षा की रोशनी प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे. उनका जोर केवल साक्षरता तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने पर भी है.
उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के साथ समाज और प्रदेश के विकास की मजबूत नींव तैयार करती है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास के बेहतर अवसर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
मुख्यमंत्री ने विश्व साक्षरता दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा को विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से हासिल की गई साक्षरता की उपलब्धि को आगे बढ़ाते हुए सरकार प्रदेश के हर नागरिक को शिक्षा और कौशल से जोड़ने की दिशा में लगातार काम करेगी.