एक साथ 33 अफसरों का तबादला, देहरादून पुलिस में बड़ा बदलाव; कई थानों की कमान बदली

देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने 33 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं.

ANI
Reepu Kumari

देहरादून पुलिस में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने एक साथ 33 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए. इस फेरबदल के तहत कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और वरिष्ठ उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

इस तबादला सूची में पुलिस लाइन, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), वीवीआईपी सेल सहित कई थानों और चौकियों में बदलाव किया गया है. पुलिस प्रशासन का उद्देश्य विभिन्न इकाइयों में कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है.

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर राकेंद्र कठैत को पुलिस लाइन से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) का प्रभारी बनाया गया है. प्रमोद उनियाल को वीवीआईपी सेल और अरविंद कुमार को कालसी से सीनियर सिटीजन सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है. तीनों अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं.


कई थानों के बदले गए प्रभारी

उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. विवेक राठी को आईडीपीएल चौकी से कालसी का थानाध्यक्ष बनाया गया है. कुलदीप शाह को कोतवाली नगर से त्यूनी का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि अश्वनी बलूनी को त्यूनी से आराघर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

चौकी प्रभारियों की नई तैनाती

अमित कुमार को आईडीपीएल चौकी, सतेन्द्र सिंह को डाकपत्थर चौकी, संदीप पंवार को सहिया चौकी, प्रवेश रावत को मयूर विहार चौकी और संदीप कुमार को धारा चौकी प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा रवि प्रसाद को आशारोड़ी चौकी, नवीन डंगवाल को फव्वारा चौक चौकी तथा रघुवीर सिंह कप्रवाण को हरिपुरकलां चौकी की जिम्मेदारी दी गई है.

वरिष्ठ उपनिरीक्षकों में भी बदलाव

एसएसपी के आदेश के तहत नरेन्द्र कोठियाल को राजपुर, नीरज कठैत को कालसी, संजय रावत को रायवाला, बलदीप सिंह को रानीपोखरी, नवीन जोशी को ऋषिकेश और भरत सिंह रावत को रायपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है. वहीं अमन चड्ढा, धनीराम पुरोहित, मनोहर नेगी, दिनेश राणा और कविन्द्र राणा को भी अलग-अलग इकाइयों में नई तैनाती मिली है.

महिला उपनिरीक्षकों को भी नई पोस्टिंग

स्थानांतरण सूची में महिला उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है. सुधा रावत को डिफेंस कॉलोनी चौकी प्रभारी बनाया गया है. शिखा तेगवाल को पटेलनगर, पूनम खत्री को रायपुर, निशा पांडे को नेहरू कॉलोनी, तनुजा शर्मा को क्लेमनटाउन, ज्योति को सहसपुर, सुधा बिष्ट को डोईवाला तथा दीप्ति जगवाण को वसंत विहार थाने में नई तैनाती दी गई है.