चाइनामैन के सिर सजेगा सेहरा! आज मसूरी की वादियों में कुलदीप यादव लेंगे वंशिका संग सात फेरे, इन हस्तियों की लगी लाईन
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव आज मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. कुलदीप और वंशिका की शादी की रस्में शुरु हो चुकी है
देहरादून: भारतीय टीम के चाइनामैन कहे जाने वाले स्पिनर कुलदीप यादव शनिवार की शाम अपन बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे. लंबे समय से एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार दोनों मसूरी में सात फेरे लेने जा रहा हैं. कुलदीप और वंशिका की शादी की रस्में शुरु हो चुकी है, जिसमें क्रिकेट और फिल्मी जगत के कई सितारें दिखाई दिए. सभी जानी-मानी हस्तियां कुलदीप और वंशिका को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं देने पहुंचे थे.
शादी समारोह का शेड्यूल
14 मार्च: शादी समारोह – 6 बजे वरमाला, 8 बजे फेरे
17 मार्च: रिसेप्शन (लखनऊ)
इस होटल में होगी चाइनामैन की शादी
न केवल कुलदीप खुद बल्कि पूरी भारतीय टीम कुलदीप की शादी के लिए उत्साहित है. बता दें कुलदीप और वंशिका की शादी मसूरी की खूबसूरत वादियों के बीच सेवाय होटल से होगी. शादी का कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरु होगा और फेरे रात 8 बजे होंगे.
कुलदीप घोड़ी पर सवार होकर अपनी दुल्हनिया लेने जाएंगे. शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिशेप्शन होगा. जिसमें क्रिकेट राजनीति और मनोरंजन जगत के कई दिग्गज शामिल होंगे. बता दें दोनों ने 4 जून 2025 में सगाई की थी.
12 मार्च से शुरु हुई रस्में
विश्व कप खत्म होने के तुरंत बाद शादी की रस्में 12 मार्च से ही शुरु हो गई थी. कल यानी कि शुक्रवार शाम 6 बजे कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया गया था. इस दौरान शुक्रवार सुबह भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह और कोच टी. दिलीप वहां पहुंचे.
शादी में शामिल होंगे ये सितारे
अगर खबरों की मानें तो उम्मीद जताई जा रही है कि कुलदीप की शादी में दिग्गज विराट कोहली, रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ-साथ कई अन्य जानी-मानी हस्तियां शामिल हो सकते हैं. इनके साथ ही दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर, भारत के मौजूदा टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा समेत कई अन्य प्रतिष्ठित क्रिकेट हस्तियां भी इस समारोह में शिरकत करेंगी.