Video: शख्स के बेडरूम में घुसा 10 फीट लंबा कोबरा, पैर पर रेंगते हुए अचानक फैलाए फन; फिर जो हुआ देख कांप गए लोग!

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक करीब 10 फीट लंबा कोबरा सीधे एक शख्स के बेडरूम में घुस गया. इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो ने हर किसी को चौंका दिया है.

X
Princy Sharma

Cobra Entered In Bedroom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक करीब 10 फीट लंबा कोबरा सीधे एक शख्स के बेडरूम में घुस गया. इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो ने हर किसी को चौंका दिया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी आराम से अपने बेड पर लेटा हुआ है और उसके बगल में ही भयानक कोबरा सांप बेड और खटिया पर टहल रहा है. इतना ही नहीं, यह सांप शख्स के पैरों के पास से होकर गुजरता है, लेकिन आदमी पूरी तरह शांत रहता है और मोबाइल से इस पूरे डरावने पल को रिकॉर्ड करता है.

King Cobra silently entered a house in Uttarakhand, India.
byu/MadEinsy ininterestingasfuck

फन फैलाकर खड़ा हो गया सांप

यह वीडियो जैसे ही एक्स पर पोस्ट हुआ, तुरंत वायरल हो गया. कुछ ही घंटों में इसे 199.6K से व्यूज आ चुके हैं. इस वीडियो का लास्ट का पार्ट देखकर हर किसी के  रोंगटे खड़े हो गए हैं. करीब 2 मिनट लंबे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कोबरा अपने पूरे शरीर को बिस्तर पर घुमाता है और आखिर में फन फैलाकर खड़ा हो जाता है जो सबसे ज्यादा डरावना पल होता है. इस दृश्य ने सोशल मीडिया यूजर्स को हिला कर रख दिया है.

शख्स का रिएक्शन

वीडियो में शख्स खुद भी कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए देख रहा होता है जैसे की उसे बिल्कुल भी डर नहीं लग रहा है.हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना कैसे हुई या इसकी सच्चाई क्या है, लेकिन एक बात तय है. ये वीडियो लोगों की नींद उड़ाने के लिए काफी है. अगर आपके घर के आसपास भी बारिश में सांप देखे जाते हैं, तो अलर्ट हो जाइए.