देहरादून में शुरू हुआ 'ओहो रेडियो 89.2 FM', CM धामी बोले- जनसंवाद का बनेगा मजबूत मंच
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि यह मंच जनसंवाद, जनजागरूकता और सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का औपचारिक शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए रेडियो स्टेशन के शुरू होने से राज्य में स्थानीय सूचनाओं, जनसरोकारों और सामाजिक विषयों को लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का नया माध्यम उपलब्ध होगा.
जनसंवाद और जागरूकता पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियो आज भी जनसंवाद और जनजागरूकता का सबसे विश्वसनीय माध्यम है. इसके जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक अभियानों और जरूरी सूचनाओं को सरल भाषा में आम लोगों तक पहुंचाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह मंच शासन और जनता के बीच संवाद को और मजबूत करेगा.
Also Read
सकारात्मक बदलाव की उम्मीद
मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' समाज में सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देगा. उन्होंने कहा कि यह रेडियो स्टेशन सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने और लोगों को शासन-प्रशासन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. साथ ही, यह उत्तराखंड की संस्कृति और स्थानीय मुद्दों को भी नई पहचान दिलाने में सहायक साबित होगा.