गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामेन आया है. इसमें एक 20 साल के युवक ने iPhone न मिलने पर खुदा को ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली. कई समय से युवक iPhone न दिए जाने से नाराज चल रहा था. इसी नाराजगी के चलते उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया. परिजनों के मुताबिक, वह दिनभर सोशल मीडिया पर मौजूद रहता था. इस घटना की जानकारी पुलिस को गुरुवार देर रात अस्पताल से मिली. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिवार के सदस्यों से पूछताछ जारी हैं.
20 वर्षीय सादीन ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाबी सड़कपुर गांव में अपने परिवार के साथ रहता था. उसके परिवार में उसकी मां बानो, भाई कुरबान, फुरकान, शहजाद, गुलफाम और साहिल तथा बहन तबस्सुम शामिल हैं. गुलफाम ने पुलिस को बताया कि सादीन पिछले कई दिनों से अपने परिवार से iPhone दिलाने की जिद कर रहा था. गुरुवार देर रात करीब 11:00 बजे सादीन ने एक बार फिर अपने परिवार के सदस्यों से iPhone की मांग की.
आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए परिवार ने उसे iPhone खरीदकर देने से मना कर दिया. वह करीब एक घंटे तक अपनी जिद पर अड़ा रहा, फिर आधी रात वह ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कमरे में गया और एक देसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य घटनास्थल की ओर दौड़े. वहां उन्हें सादीन को खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ा पाया. उसके दाहिने कंधे में गोली लगी थी.
पुलिस के अनुसार, सादीन के पिता का काफी समय पहले ही निधन हो चुका था. घर-गृहस्थी का सारा कामकाज उसके बड़े भाई ही संभालते हैं. परिवार के सदस्यों ने बताया कि सादीन फिलहाल कहीं भी कोई नौकरी या काम नहीं कर रहा था. वह अपना काफी समय सोशल मीडिया पर बिताता था और अक्सर एक iPhone की मांग करता था. गुलफाम ने बताया कि वे फिलहाल अपनी बहन की शादी के लिए एक सही रिश्ता ढूंढ रहे हैं. वे ईद-उल-अज़हा के बाद उसका निकाह करने की योजना बना रहे थे. इसी वजह से, वे सादिन को यह वादा करके मनाने की कोशिश कर रहे थे कि उसकी बहन की शादी हो जाने के बाद वे उसे एक iPhone खरीदकर देंगे.
घबराहट में परिवार के सदस्य उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल ले गए. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए, वहां के डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने सादीन को मृत घोषित कर दिया. सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है. परिवार की ओर से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.