कौन थीं ट्विशा शर्मा? शादी के मात्र 5 महीने बाद MBA ग्रेजुएट का ससुराल में मिला शव
ट्विशा शर्मा नोएडा से MBA पूरा करने वाली एक होशियार और महत्वाकांक्षी महिला थीं. उन्होंने दिल्ली और मुंबई में मार्केटिंग के क्षेत्र में काम किया. उनकी सुंदरता और प्रतिभा ने उन्हें पेजेंट्स और फिल्म लाइन तक पहुंचाया. उन्होंने तेलुगु फिल्म 'मुग्गुरु मोनागल्लु' में काम किया था.
33 वर्षीय ट्विशा शर्मा, पूर्व मिस पूणे और MBA ग्रेजुएट, की मौत ने सबको सदमे में डाल दिया है. 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में पति समर्थ सिंह के घर पर ट्विशा को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया. उनकी शादी को सिर्फ पांच महीने ही हुए थे. दिसंबर 2025 में हुई शादी के बाद यह दुखद घटना सामने आई है.
शादी के मात्र 5 महीने बाद MBA ग्रेजुएट का ससुराल में मिला शव
ट्विशा शर्मा नोएडा से MBA पूरा करने वाली एक होशियार और महत्वाकांक्षी महिला थीं. उन्होंने दिल्ली और मुंबई में मार्केटिंग के क्षेत्र में काम किया. उनकी सुंदरता और प्रतिभा ने उन्हें पेजेंट्स और फिल्म लाइन तक पहुंचाया. उन्होंने तेलुगु फिल्म 'मुग्गुरु मोनागल्लु' में काम किया था.
ट्विशा सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा नहीं बल्कि एक डायनामिक प्रोफेशनल भी थीं. उन्होंने 2014 से 2020 तक मुंबई की कंपनी Flavour Pot Foods में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम किया. बाद में वे German Academy of Digital Education (DADB) में कम्युनिकेशन और ऑनबोर्डिंग मैनेजर के पद पर जुड़ीं. उनकी LinkedIn प्रोफाइल में उन्होंने खुद को परफॉर्मिंग आर्ट्स का शौकीन बताया था.
उन्होंने कई विज्ञापनों में लीड रोल किए, रीजनल फिल्मों में अभिनय किया और फिल्ममेकिंग सीखी. मिस पूणे का खिताब जीतकर उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी.
शादी कैसे हुई?
ट्विशा और समर्थ सिंह की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं. दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी की. शादी के बाद ट्विशा भोपाल में पति के घर रहने लगी थीं. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी तक मौत का सही कारण सामने नहीं आया है. परिवार और दोस्त इस घटना से बेहद सदमे में हैं.
ट्विशा शर्मा पढ़ाई, करियर और शौक को साथ लेकर चलने वाली आधुनिक महिला थीं. मार्केटिंग से लेकर फिल्मों तक उनका सफर कई युवाओं के लिए प्रेरणादायक था. उनका अचानक चला जाना कई सवाल छोड़ गया है. दोस्त उन्हें हमेशा एनर्जेटिक, पॉजिटिव और हंसमुख याद करेंगे. ट्विशा की मौत की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई. कई लोग उनकी उपलब्धियों को याद कर रहे हैं.
परिवार की अपील और जांच
परिवार न्याय की मांग कर रहा है. पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से जांच रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण पता चल सकेगा.