Aligarh News: स्कूल में दौड़ते-दौड़ते 14 साल के मासूम को आया हार्ट अटैक, जमीन पर गिरा और रुक गई सांसें
Teen Dies Of Heart Attack: उत्तर प्रदेश से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां 14 साल के लड़के की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. यह मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिरौली गांव का है.
Uttar Pradesh: कुछ समय से आए दिन हार्ट अटैक से मौत होने की खबर सामने आती रहती है. कुछ समय पहले एक पार्टी में नाचते-नाचते शख्स की मौत हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. इससे पहले भी महिला की दिल का दौरा आने से मौके पर मौत हो गई. पिछले कुछ साल से ऐसी घटनाएं अक्सर देखने को मिल रही हैं. अब ऐसी ही घटना फिर से सामने आई है जहां एक लड़के की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिरौली गांव में शुक्रवार को एक 14 साल के लड़के की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. मृतक लड़के का नाम मोहित चौधरी था, जो स्कूल की स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए दौड़ने की प्रैक्टिस कर रहा था. मोहित ने दोस्तों के साथ दो राउंड दौड़े, लेकिन अचानक गिरकर बेहोश हो गया.
अस्पताल में हुई मौत
मोहित के दोस्तों ने तुरंत उसके परिवार को सूचना दी और वे उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. मोहित के स्कूल में स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 7 दिसंबर को होने वाली थी. पुलिस ने बताया कि मोहित के पिता का निधन अगस्त में एक सड़क हादसे में हुआ था.
हार्ट अटैक आने से हुई मौत
यह कोई पहला मामला नहीं है. पिछले महीने अलीगढ़ के अरणा गांव में एक 20 साल की लड़की, ममता भी दौड़ते वक्त दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. इसके अलावा, पिछले 25 दिनों में अलीगढ़ में कम से कम तीन और दिल का दौरा पड़ने के मामले सामने आए हैं. इनमें एक आठ साल की बच्ची भी शामिल है, जो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से गिर पड़ी थी.
और पढ़ें
- Mumbai News: महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, वीडियो कॉल में उतरवाए कपड़े, ब्लैकमैल कर होटल में बुलाया, 'इज्जत' के साथ लूट लिए लाखों रुपये
- आतंकी की कायरता का वीडियो आया दुनिया के सामने, मासूमों की जान लेने वाले टेररिस्ट पर हुआ हमला, तो कायरों को भी छोड़ा पीछे
- दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, अरविंद केजरीवाल ने 'INDIA' को किया दरकिनार, कांग्रेस का क्या होगा?