‘मैं और नहीं झेल सकती…’ कैमरा पर वीडियो बनाकर महिला ने की आत्महत्या
UP Woman Dies By Suicide On Camera: मुरादाबाद में एक महिला ने अपने ससुरालवालों पर इल्जाम लगाते हुए आत्महत्या कर ली है. उसने वीडियो बनाकर खुद की जान ले ली.
UP Woman Dies By Suicide On Camera: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक 22 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली. इस महिला की शादी को चार महीने पहले हुई थी. सुसाइड की घटना को महिला ने अपने फोन पर इस घटना को रिकॉर्ड भी किया. महिला का नाम अमरीन है और उसने अपने पति और ससुराल वालों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया. उसने कहा कि वह इतनी टूट गई कि उसका जीवन बर्बाद हो गया.
अमरीन का प्रेम विवाह हुआ था. वो अपने ससुर और ननद के साथ मुरादाबाद में रह रही थी, जबकि उसका पति बेंगलुरु में था. अमरीन ने अपना एक वीडियो बनाया जिसमें उसने अपनी आपबीती बताई. उसने बताया कि उसे अपने पति और ससुराल वालों के तानों की वजह से बहुत परेशान है.
ससुरालवालों को बताया जिम्मेदार:
इसके अलावा अमरीन ने बताया कि गर्भपात के बाद वो काफी बीमार थी. घरवाले उसे ताने मारते थे. उसकी ननद खतीजा और ससुर शाहिद उसकी मौत के लिए जिम्मेदार हैं. उसका पति भी कुछ हद तक जिम्मेदार है. वो मुझे नहीं समझते और हर बार सोचते हैं कि यह मेरी गलती है. उनके पिता और बहन उन्हें भड़काते हैं. वो काफी तंग आ चुकी है और अब और बर्दाश्त नहीं कर पा रही है.
उसने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुराल वाले चाहते थे कि वह मर जाए. उसने कहा, "मेरे पति ने मुझसे पूछा कि 'तुम मर क्यों नहीं जाती?' उसके पिता और बहन भी यही कहते हैं." उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने उससे कहा कि जब वह बीमार थी तो उसके इलाज का खर्च उठाना उनकी गलती थी. उसने आरोप लगाया कि वो ये भी चाहते ते कि जो पैसा उसके इलाज पर खर्च किया गया है वो उन्हें वापस चाहिए. उसने कहा कि वो इतना पैसा कैसे लाएगी.
अमरीन ने किया जान लेने का फैसला:
अमरीन ने कहा कि वो और चुप नहीं रह सकती है. यह सारी बात उसने कैमरे पर मरने से पहले की. जब अमरीन की मां को घटना के बारे में बताया गया, तो उसने अपने ससुराल वालों पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. महिला की मां ने ससुरालवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस को अमरीन के फोन पर जांच के दौरान यह वीडियो मिला. इसमें उसने अपनी मौत से पहले अपनी आपबीती रिकॉर्ड की थी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस मामले की जांच की जा रही है.