menu-icon
India Daily

गर्मियों की छुट्टी में विभाग से अनुमति लिए बिना बाहर नहीं जा सकेंगे मास्टरजी, गौतमबुद्धनगर के DIOS ने जारी किए आदेश

माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों को गर्मी की छुट्टियों में जिले में रहने का आदेश जारी किया गया है। लेखपाल, IAS, BEd, पुलिस भर्ती और UPTET जैसी परीक्षाओं के चलते बिना अनुमति बाहर जाने पर रोक लगाई गई है

Dhiraj Kumar Dhillon
गर्मियों की छुट्टी में विभाग से अनुमति लिए बिना बाहर नहीं जा सकेंगे मास्टरजी, गौतमबुद्धनगर के DIOS ने जारी किए आदेश
Courtesy: Google

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है.माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत शिक्षक विभाग से गर्मी की छुट्टियों में बाहर नहीं जा सकेंगे. फिर भी यदि उनका ऐसा कोई कार्यकम लगा है कि बाहर जाना उनकी मजबूरी तो इसके लिए विभाग से अनुमति लेनी होगी. गौतमबुद्धनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं. तो आप भी यदि माध्यमिक शिक्षा परिषद में कार्यरत हैं और गर्मी की छुट्टियों में बाहर जाने की योजना बना रहे हैं जो डीआईओएस की ओर से जारी किए गए आदेश को अच्छे से पढ़ लें और विभागीय अनुमति के बाद ही कार्यक्रम बनाएं.

परीक्षाओं के चलते जारी किया गया आदेश

लेखपाल, सिविल सेवा परीक्षा, बीएड, आरक्षी नागरिक पुलिस जैसी परीक्षाओं के चलते डीआईओएस की ओर से यह आदेश जारी किया गया है. बता दें कि माध्यम शिक्षा परिषद के शिक्षकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में भी डयूटी करनी होती है, इसके लिए अलावा जनगणना का कार्य भी चल रहा है.

जून और जुलाई में होंगी ये प्रतियोगी परीक्षाएं

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की परीक्षा 21 मई को होगी. उसके बाद 24 मई को सिविल सेवा के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. उसके बाद 31 मई को बीएड की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. इतना ही नहीं आरक्षी नागरिक पुलिस की परीक्षा भी 9 और 10 जून को प्रस्तावित है.

बिना अनुमति लिए जिले से बाहर गए तो होगी कार्रवाई

जून महीने की बात करें तो प्रवेश प्रवक्ता परीक्षा 14 जून को होगी. उसके बाद जुलाई में 2,3 और 4 तारीख को यूपीटेट की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं. इन परीक्षाओं के चलते यदि किसी शिक्षक को जिले से बाहर जाना है तो पहले विभाग से अनुमति लेनी होगी. जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने अपने आदेश में कहा कि आदेश के बाद भी यदि कोई शिक्षक बिना अनुमति लिए जिले से बाहर जाता है तो अनुशास्नात्मक कार्रवाई की जाएगी.