menu-icon
India Daily

यूपी में अभी नहीं थमेगी बारिश! 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 56 जिलों में वज्रपात का खतरा

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर जोर पकड़ रहा है. मौसम विभाग ने सोमवार को 24 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 22 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. 56 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
यूपी में अभी नहीं थमेगी बारिश! 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 56 जिलों में वज्रपात का खतरा
Courtesy: ANI

उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 24 जिलों में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 22 जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट है.

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है. इसके चलते अगले कुछ दिनों में मानसून की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं. विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों के दौरान बारिश का दायरा बढ़ने का अनुमान जताया है.

24 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी

आज अंबेडकर नगर, अयोध्या, बदायूं, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, संभल, भदोही, शाहजहांपुर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर और वाराणसी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है. प्रशासन और लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के साथ आंधी और गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 56 जिलों में वज्रपात की आशंका जताई है. अमेठी, अमरोहा, आजमगढ़, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कौशांबी, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र और उन्नाव समेत कई इलाकों में भी बारिश का अनुमान है.

लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा बारिश

लखीमपुर खीरी में रविवार को सबसे अधिक 192.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. हमीरपुर में 158 मिलीमीटर, बहराइच में 114 मिलीमीटर, लखनऊ में 100 मिलीमीटर, बिजनौर में 91 मिलीमीटर और श्रावस्ती में 85.6 मिलीमीटर बारिश हुई. बारिश के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली गई है. इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग ने साफ किया है कि आने वाले तीन से चार दिनों में बारिश की तीव्रता और इसका दायरा दोनों बढ़ सकते हैं. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी गई है.