लखनऊ: इन दिनों सरकारी नौकरी की परीक्षाओं का दौर चल रहा है. उत्तर प्रदेश होम गार्ड में नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है. भर्ती बोर्ड ने परीक्षा शहर की सूचना पर्ची (City Intimation Slip) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है. अब उम्मीदवार आसानी से जान सकते हैं कि उनका एग्जाम किस शहर में होगा. इससे पहले से यात्रा और तैयारी की प्लानिंग करने में आसानी होगी. यहां हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं.
परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को दो शिफ्ट में होगी. बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय रहते सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें और एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार करें. परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR शीट पर होगी.
लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. परीक्षा ऑफलाइन होगी और उम्मीदवारों को OMR शीट पर उत्तर भरने होंगे.
एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब 3 दिन पहले जारी किया जाएगा. परीक्षा केंद्र पर E-KYC के लिए आधार कार्ड अनलॉक रखें. सिटी स्लिप में दिए शहर के हिसाब से पहले से यात्रा की योजना बना लें.
अगर सिटी स्लिप डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आए तो हेल्पलाइन नंबर 08065075069 पर फोन करें या ईमेल [email protected] पर लिखें. बोर्ड ने उम्मीदवारों से वेबसाइट नियमित चेक करने की अपील की है.
अभी से परीक्षा शहर पता कर लें और उसी के अनुसार तैयारी करें. परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें. सभी दस्तावेज तैयार रखें ताकि एग्जाम के दिन कोई परेशानी न हो. सिटी स्लिप से पता चलता है कि आपका सेंटर किस सिटी में पड़ा है.