menu-icon
India Daily

रोहिंग्या मुस्लिमों से लिया 'बदला,' बने बांग्लादेशी हिंदुओं के मसीहा! योगी सरकार ने 'फर्जी देशभक्ति' की निकाली हेकड़ी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पुलिस ने दो हिंदूवादी नेता को गिरफ्तार किया है. दरअसल इन दोनों आरोपियों ने वीडियो बनाकर रोहिंग्या और बांग्लादेश मुस्लिमों को 72 घंटे में भारत छोड़ देने की धमकी दी. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

India Daily Live
रोहिंग्या मुस्लिमों से लिया 'बदला,' बने बांग्लादेशी हिंदुओं के मसीहा! योगी सरकार ने 'फर्जी देशभक्ति' की निकाली हेकड़ी
Courtesy: Social Media

रोहिंग्या और बांग्लादेश मुस्लिमों को धमकी देने वाले दो हिंदूवादी नेता को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के हिंदूवादी नेता को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल सत्यम पंडित नाम के इस नेता ने एक विडियो के माध्यम से भारत में रह रहे रोहिंग्या मुस्लिम और बांग्लादेशी को 72 घंटे के अंदर देश छोड़ने का फरमान सुना दिया. जिसके बाद यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सत्यम के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा ने बताया कि हिंदू वीर सेना से जुड़े सत्यम पंडित ने पुलिस को चुनौती दी थी और वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल किया था.

नंदीग्राम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया गया है. सत्यम ने 72 घंटे में बांग्लादेश मुसलमानों को देश से बाहर नहीं करने पर बदला लेने की बात कही थी. इससे पहले हिंदू रक्षा दल के पिंकी उर्फ भूपेंद्र चौधरी और उसके सहयोगियों को रविवार को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 योगी सरकार ने 'फर्जी देशभक्ति' की निकाली हेकड़ी

हिंदू रक्षा दल के भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी और उसके समर्थक बादल उर्फ हरिओम को शनिवार को यहां रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले लोगों पर हमला करने और उनकी झुग्गियों को नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

रोहिंग्या मुस्लिमों से लिया 'बदला?

उन्हें रविवार को जेल में पेश किए जाने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल में भेज दिया गया.आरोपियों ने दावा किया था कि जिन लोगों पर हमला किया गया वे बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं. बीते शुक्रवार को शहर के मधुबन बापूधाम क्षेत्र में गुलधर रेलवे पुलिस स्टेशन के पास उनकी झुग्गियों को तोड़कर आग लगा दी गई थी. मिश्रा ने कहा कि कुछ हमलावरों की पहचान करनी अभी बाकी है. हालांकि जिन लोगों पर हमला किया गया गया वे बांग्लादेशी नहीं हैं.