CM Yogi Adityanath On Tazia: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है. उन्होंने कहा है कि ताजिया के आकार को छोटा किया जाना चाहिए जिससे सुरक्षा मानकों का पालन किया जा सके. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ताजिया हाइटेंशन लाइन के कॉन्टैक्ट में आता है तो इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है जिससे जान भी जा सकती है. सीएम ने ताजिया के आकार से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं पर बात की है.
पीटीआई को दिए गए एक इंटरव्यू में सीएम योगी ने मुस्लिम समुदाय को सुझाव देते हुए कहा है कि अगली बार ताजिया का साइज छोटा किया जाए. सीएम ने इससे होने वाले जोखिम भी गिनाए हैं. यहां देखें पोस्ट-
"ताजिया का साइज छोटा करो वरना हाइटेंशन लाइन की चपेट में आओगे तो मर जाओगे..."
सीएम योगी ने मुसलमान समाज को सुझाव दिया है कि अगली बार से ताजिया छोटा करके निकाले। उन्होंने बड़ी ताजिया के जोखिम भी गिनाए....@myogiadityanath pic.twitter.com/dikVlzMlIl— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) April 1, 2025Also Read
- हिंदुओं से अनुशासन सीखें', CM योगी आदित्यनाथ बोले नमाज पढ़ने के नाम पर आप घंटों सड़क जाम करेंगे?
- नोएडा लेम्बोर्गिनी दुर्घटना मामला; आरोपी ड्राइवर दीपक को गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद मिली जमानत
- हनीमून मनाकर लौटी दुल्हन, ससुराल वालों ने घर में नहीं दी एंट्री, वीडियो में देखें बीजेपी नेता की बेटी ने घर के बाहर लगाया टेंट
कुछ ही समय पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर नमाज अदा करने पर बैन लगाने के अपने फैसले का समर्थन किया था. उन्होंने कहा था कि सड़कें लोगों के चलने-फिरने के लिए होती हैं, न कि धार्मिक आयोजनों के लिए. साथ ही उनका यह भी मानना था कि सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक आयोजन अव्यवस्था का कारण बन सकते हैं और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है.
सीएम ने राज्य सरकार और प्रशासन को किसी भी धार्मिक आयोजन के दौरान सुरक्षा को पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही जरूरी कदम उठाने के बारे में भी सचेत किया है. साथ ही कहा है कि पब्लिक प्लेसेज पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना न हो.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक आयोजनों में अनुशासन और सुरक्षा के महत्व को बताया है. रेखांकित किया. उनका कहना है कि जब तक धार्मिक कार्यक्रमों में अनुशासन रहेगा, तब तक किसी भी तरह के हादसे से बचा जा सकता है.