'योगी नहीं तो यूपी नहीं…'! संजय राउत के बयान से गरमाई सियासत, 2027 में CM चेहरे पर चर्चा तेज
शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि सीएम योगी को हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा माना जाता है. साथ ही कहा कि अगर योगी नहीं हैं तो यूपी भी नहीं हैं.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कई राजनीतिक चर्चाएं चल रही हैं. इन्हीं में से एक मुख्यमंत्री चेहरे पर हो रही चर्चा भी है. इसी बीच शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि सीएम योगी को हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा माना जाता है. साथ ही कहा कि अगर योगी नहीं हैं तो यूपी भी नहीं हैं.
संजय राउत ने योगी की तारीफ करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ एक सक्षम नेता हैं और वह भी उनसे प्यार करते हैं. अगर योगी ने खुद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताया है तो इसकी सराहनी की जानी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें भरोसा है कि 2027 के चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिलेगा. साथ ही जितने भी विधायक जीतेंगे वो सभी योगी आदित्यनाथ का समर्थन करेंगे.
केशव प्रसाद मौर्य के बयान से क्यों शुरू हुई चर्चा?
देखा जाए तो यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कुछ बात कही थी. मौर्य ने कहा था कि बीजेपी विधानसभा चुनाव कमल के निशान पर लड़ेगी. चुनाव के बाद जब विधायक जीतकर आएंगे, तब विधायक दल की बैठक होगी और केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा.
Also Read
- कुंडा से लगातार 8वीं बार हुंकार भरेंगे राजा भैया, लगातार 7 बार रह चुके हैं इस सीट से विधायक
- किसान कर्जमाफी, 5 रुपये की थाली, बेरोजगार युवाओं को 5,000, महिलाओं को 40000, पढ़ें अखिलेश यादव का घोषणापत्र
- 'बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5000, महिलाओं को सालाना 40 हजार...', यूपी चुनाव को लेकर सपा का घोषणापत्र जारी
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह खुद मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं, तो उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति के हाथ में यह फैसला नहीं होता. पार्टी में मुख्यमंत्री चुनने की एक निर्धारित प्रक्रिया है और 2027 में इसका फैसला सामने आ जाएगा.
योगी ने भी CM चेहरे पर दिया था बयान:
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि बीजेपी के सभी उम्मीदवार कमल के निशान पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में कौन क्या है, यह सभी जानते हैं. योगी के इस बयान और केशव प्रसाद मौर्य की टिप्पणी के बाद राजनीतिक गलियारों में नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.