क्या प्रतीक यादव को दिया गया था जहर? डॉक्टर्स ने जताई आशंका; पोस्टमार्टम में होगा साफ
प्रतीक यादव की मौत को लेकर जहर का एंगल भी सामने आ रहा है. डॉक्टर्स ने आधिकारिक बयान के तहत प्रतीक को जहर देने की संभावना जताई है.
लखनऊ: स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत के बाद काफी हलचल मची हुई है. इनकी मौत कैसे हुई इसे लेकर कई अफवाहें सामने आ रही हैं. बता दें कि लखनऊ के जिस सिविल अस्पताल में प्रतीक को लाया गया था, वहां के डॉक्टर्स ने आधिकारिक बयान जारी किया गया है. डॉक्टर्स ने बयान में प्रतीक को जहर देने की संभावना जताई है.
सिविल हॉस्पिटल के निदेशक ने बताया कि प्रतीक यादव के ड्राइवर ने सिविल हॉस्पिटल पहुंच कर बताया की प्रतीक यादव की तबियत खराब हो गई है. जब डॉक्टर घर पर पहुंचे तो बॉडी में कुछ नहीं था. बॉडी को सिविल हॉस्पिटल लाया गया और ब्रॉटडेड बताया गया. बॉडी को सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने रोक लिया क्योंकि सस्पेक्टेड पॉइजिंगनिग का मामला लग रहा था, लिहाजा पोस्टमार्टम के लिए केजीएमसी भेजा गया.
फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित थे प्रतीक:
परिवारजनों के मुताबिक, प्रतीक यादव काफी समय से फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित चल रहे थे. कुछ दिन पहले उन्हें 1 हफ्ते के लिए मेदांता में भी भर्ती कराया गया था. फिर आज सुबह अचानक बेहोश होने पर अपर्णा यादव के भाई अमन उनको सिविल लेकर पहुंचे थे जहां उनको मृत घोषित किया गया. जानकारी के मुताबिक, अपर्णा यादव शहर से बाहर थी.
अखिलेश यादव ने पोस्ट कर जताया दुख:
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट करते हुए प्रतीक यादव की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने पोस्ट किया- श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे. विनम्र श्रद्धांजलि! यहां देखें पोस्ट-
खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए हैं. आगे की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही क्लियर हो सकेगी.