उत्तर प्रदेश के मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर से सोमवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था, यहां बीच सड़क बुर्का पहनकर अपने बच्चे के साथ पैदल जा रही एक महिला के साथ एक बाइक सवार ने बदसलूकी की. बाइक सवार ने अपने बेटी के साथ पैदल जा रही महिला को जबरन किस किया और तेज रफ्तार में बाइक लेकर भाग गया.
पुलिस ने धर दबोचा आरोपी, की जमकर सुताई
यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी को धर दबोचा और उसकी जमकर सुताई की. आरोपी की पहचान सुहैल के रूप में हुई है. पुलिस के सामने सुहैल ने कान पकड़कर माफी मांगी और कहा साहब गलती हो गई अब दोबारा नहीं होगी.
उत्तर प्रदेश : मेरठ में खुलेआम महिला को Kiss करने वाला सुहैल गिरफ्तार !!
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 26, 2025
कान पकड़कर लंगड़ाते हुए सुहैल बोला- 'सर गलती हो गई, अब दोबारा नहीं होगी' https://t.co/CS2tQSOgSB pic.twitter.com/CYnq9X2bIa
वीडियो में सुहैल नंगे पैर लड़खड़ाता हुआ चलता हुआ दिखाई दे रहा है जिसे देखकर साफ तौर पर समझा जा सकता है कि पुलिस ने सुहैल की जमकर आवभगत की है.