menu-icon
India Daily

ट्रेनर ने हिंदू डॉक्टर से किया रेप, जिम में रोज 80 हिंदू महिलाएं आती थी; हिडन कैमरे से बनाया शिकार

जिम में हिंदू महिला डॉक्टर को नशीला पेय पिलाकर रेप किया गया और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया. इस मामले में मुस्लिम ट्रेनर का खुलासा हुआ है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
ट्रेनर ने हिंदू डॉक्टर से किया रेप, जिम में रोज 80 हिंदू महिलाएं आती थी; हिडन कैमरे से बनाया शिकार
Courtesy: AI

जिम में लोग अपनी बॉडी को बेहतर बनाने जाते हैं. जिम के कल्चर को लेकर आपको कई लोगों से अच्छी-अच्छी बातें सुनने को मिल जाएगी. जिम में मौजूद लोगों का विश्वास अपने ट्रेनर पर सबसे ज्यादा रहता है. जिम के अंदर लोगों को इसे विश्वास का फायदा उठाया जाता है. ऐसा ही एक मामला बरेली से आया, जहां एक महिला को ट्रेनर से नशीला पदार्थ पिलकार उनके साथ रेप किया और फिर उनकी ही न्यूड वीडियो दिखाकर 50 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी. इस मामले में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं, उसमें से सबसा बड़ा खुलासा हिंदू महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठ रहा हैं.

रोज जिम करनी आती थी 80 हिंदू महिलाएं

अल्टीमेट जिम फिटनेस सेंटर में करीब 80 हिंदू महिलाएं रोज जिम करनी आती थी. सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि इतनी हाइ-प्रोफाइल जिम में कोई महिला ट्रेनर नहीं थी. जिम संचालक दो भाइयों अकरम और आलम बेग इसको कई सालों से चलाते थे. दोनों भाईयों ने महिला ट्रेनर ना होने का फायदा उठाया. फिर इन्हीं दोनों ने हिंदू महिला डॉक्टर के साथ रेप किया और हिडन कैमरे से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते रहे.

हिडन कैमरे से महिलाओं को बनाया शिखार

अकरम ने एक साजिश रची. उसने जिम में एक अलग कमरा बना रखा था. उस कमरे में उसने हिडन कैमरे लगाए हुए थे. जैसे ही महिलाएं वहां वर्कआउट करने आती थी, तो वह जल्दी वजन कम करना का लालच देता था. उसके बाद उन्हें धोखे से नशीला ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर देता था. फिर वह बेसुध महिलाओं के साथ रेप करता और उनकी वीडियो बना लेता. महिला आयोग ने डीएम से जिम की जांच करने और महिला ट्रेनर रखने की मांग की है.

पीड़िता को धमका कर मांगे 50 लाख

ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई पीड़िता एक डॉक्टर है. आरोपियों ने उसे दो साल तक जाल में फंसाए रखा और वीडियो की धमकी देकर 50 लाख रुपये मांग. जब उसने इतनी बड़ी रकम देने में मजबूरी जताई, तो उन्होंने 90 लाख का प्लॉट बेचने का भारी दबाव डाला. पीड़िता ने दबाव में उसे 80 हजार रुपये दे दिए, लेकिन आरोपियों का लालच कम नहीं हुआ. आरोपी उसके घर पहुंच गए. इसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई.

जिम से मिले आपत्तिजनक वीडियो

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जिम की तलाशी ली. वहां से पेन ड्राइव मिले हैं, जिनमें कई अश्लील वीडियो मौजूद थे. दोनों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं. इसके अलावा जिम से कई शक्तिवर्धक दवाइयां, टेस्टोस्टेरोन बूस्टर और काफी सिरिंज भी बरामद हुई हैं. यह जिम पिछले दस सालों से एक मंत्री के भाई के मकान में किराये पर चल रहा था. आरोपियों के परिवार की बात करें तो दोनों की पत्नियां पीएचडी होल्डर हैं.