menu-icon
India Daily

नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान को पकड़ने वाली दरोगा सस्पेंड, वीडियो बनाकर शेयर करती थी क्यूआर कोड

मेरठ में सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार करने वाली सब इंस्पेक्टर अनु को सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट के चलते निलंबित किया गया है. उनके वीडियो और अकाउंट की विभागीय जांच जारी है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान को पकड़ने वाली दरोगा सस्पेंड, वीडियो बनाकर शेयर करती थी क्यूआर कोड
Courtesy: X

मेरठ में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर अनु पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कार्रवाई हुई है. पुलिस विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है. अनु ने 2025 के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार किया था. अब उनके सोशल मीडिया अकाउंट और वीडियो की भी जांच की जा रही है.

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुई कार्रवाई

महिला दरोगा अनु मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं और 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर हैं. मेरठ में उनकी पहली तैनाती रोहटा थाने में हुई थी. सौरभ हत्याकांड के समय वह ब्रह्मपुरी थाने में तैनात थीं. बाद में उनका ट्रांसफर एसएसपी ऑफिस कर दिया गया था. रविवार को अनु से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए. इनमें उनके सोशल मीडिया अकाउंट और वीडियो में अश्लील गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए गए. एक यूट्यूबर ने भी इस मामले की शिकायत करते हुए पुलिस विभाग से कार्रवाई की मांग की थी. शिकायत में वीडियो के साथ QR कोड दिखने की बात भी कही गई थी.

meerut female sub inspector instagram
meerut female sub inspector instagram (X)

मुस्कान की गिरफ्तारी से भी जुड़ा है नाम

अनु वही पुलिस अधिकारी हैं, जिन्होंने 2025 के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार किया था. उस समय अनु ब्रह्मपुरी थाने में तैनात थी. इसी मामले के दौरान मुस्कान और उसके पति सौरभ से जुड़ा नीले ड्रम वाला मामला सामने आया था, जिसने काफी चर्चा बटोरी थी. अनु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुस्कान के साथ का एक वीडियो भी शेयर किया था. अब इस पुराने कनेक्शन के साथ उनके सोशल मीडिया इस्तेमाल की भी जांच हो रही है. एसपी क्राइम मेरठ अवनीश कुमार के मुताबिक, मामले में विभागीय जांच के साथ साइबर स्तर पर भी पड़ताल कराई जा रही है.

सोशल मीडिया अकाउंट और वीडियो की जांच

पुलिस के अनुसार, महिला दरोगा का सोशल मीडिया व्यवहार विभाग की तय सोशल मीडिया नीति के खिलाफ माना गया है. इसी आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है. उनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब अकाउंट की भी जांच की जा रही है. सामने आए आपत्तिजनक वीडियो को हटवा दिया गया है और संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट भी डिलीट किया गया है. अब जांच में यह देखा जा रहा है कि उनके अकाउंट पर किस तरह की सामग्री पोस्ट की गई थी और QR कोड के इस्तेमाल का उद्देश्य क्या था.