बीच सड़क पर मैजिक ड्राइवर ने मारा ब्रेक, पीछे से आ रही ट्रक ने मारी टक्कर तो चपेट में आ गया बाइक सवार, देखें Video
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक मैजिक चालक की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया. यहां एक मैजिक वाहन के बीच रास्ते में अचानक रुकने से पीछे से आ रही ट्रक टकरा गई, जिसके बाद मैजिक अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई.
Pilibhit Accident: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक मैजिक चालक की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मैजिक चालक की गलती साफ़ तौर पर देखी जा सकती है. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.
यह घटना पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ज्योराह कल्याणपुर हाईवे की बताई जा रही है. एक मैजिक वाहन सवारियों को लेकर जा रहा था रास्ते में एक सवारी ने रुकने का इशारा किया, जिसके बाद मैजिक चालक ने बिना साइड लिए अचानक बीच सड़क प् ब्रेक लगा दिया. इस लापरवाही का परिणाम यह हुआ कि पीछे से आ रहे एक मालवाहक डीसीएम ने मैजिक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि मैजिक दूसरी ओर लहरा गई, जहां से एक बाइक सवार आ रहा था. बाइक सवार मैजिक से टकरा गया और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में मैजिक चालक की लापरवाही और हादसे की पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है.