Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Lucknow Firing: लखनऊ में BJP नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

लखनऊ के मेहंदीगंज इलाके में BJP के एक युवा कार्यकर्ता गोलीबारी की घटना सामने आई है. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.

@SouleFacts
Kuldeep Sharma

लखनऊ: राजधानी के मेहंदीपुर इलाके में गोलीबारी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है. घटना में BJP कार्यकर्ता को गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हमला पोस्टरों और होर्डिंग्स को लेकर हुए विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते किया गया है. घायल श्याम चेतन तिवारी भारतीय जनता युवा मोर्चा की महानगर समिति का सदस्य है.

शाम के वक्त हुई गोलबारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय श्याम टिकैत राय तालाब के पास अपने घर के बाहर चल रहे निर्माण कार्य की देखरेख कर रहा था. इसी दौरान वहीं का रहने वाला वैभव बाजपेयी मौके पर पहुंचा और हथियार निकालकर श्याम पर गोली चला दी. श्याम को दो गोलियां लगीं हैं जिनमें से एक उसकी कमर के पास लगी.

सीसीटीवी मैं कैद हुई पूरी वारदात

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी ने श्याम को आते ही एक गोली मारी जिससे वह जमीन पर गिर गया. वहीं दूसरी गोली उसने श्याम को जमीन पर गिरने के बाद मारी है. वहीं गोलियों की आवाज सुनकर परिवार और आस-पास के लोग तुरंत वहां पहुंच गए. इसके बाद हमलावर लोगों को धमकाते हुए वहां से फरार हो गया. लोगों ने घायल श्याम को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है.

यहां देखें वीडियो

इमरजेंसी हेल्पलाइन पर पुलिस को किया गया इन्फोर्म

इमरजेंसी हेल्पलाइन के जरिए इन्फोर्मेशन मिलने के बाद बाजार खाला और तालकटोरा थानों की पुलिस टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं. DCP पश्चिम कमलेश दीक्षित और ACP वीरेंद्र विक्रम सहित सीनियर अधिकारियों ने भी मौके का मुआयना किया है. पुलिस सबूत इकट्ठा करने और घटना के समय मौजूद गवाहों से पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही फोरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस ने आरोपी वैभव बाजपेयी को हिरासत में ले लिया है.

क्या थी गोली बारी की वजह

पुलिस को शुरुआती जांच में यह पता चला है कि श्याम और वैभव के बीच इलाके में राजनीतिक पोस्टर और होर्डिंग्स लगाने को लेकर पहले भी झड़प हो चुकी थी. जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते शायत यह गोलीबारी की घटना हुई है.