menu-icon
India Daily

बॉयफ्रेंड के चक्कर में बेटी ने हदें की पार, मां को दे रही थी नींद की गोलियां, तबियत बिगड़ने पर खुला मामला

लखनऊ के कृष्णानगर में रहने वाली एक 15 साल की बच्ची अपनी मां को पिछले तीन महीने से लगातार नींद की गोलियां दे रही थी. बच्ची रोजाना मां को गहरी नींद में सुलाने लिए 3 से 4 गोलियां खाने-पीने में घोलकर दे रही थी.

mayank
Edited By: Mayank Tiwari
बॉयफ्रेंड के चक्कर में बेटी ने हदें की पार, मां को दे रही थी नींद की गोलियां, तबियत बिगड़ने पर खुला मामला
Courtesy: Social Media

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां के के कृष्णानगर इलाके में 15 साल की किशोरी ने अपनी मां को जीवन में बाधा मानते हुए तीन महीने तक उसके खाने में नींद की गोलियां मिलाकर दी, ताकि वह इंस्टाग्राम पर अपने प्रेमी से खुलकर चैट कर सके, किशोरी ने अपनी मां को गहरी नींद में सुला दिया, दिन-रात इंस्टाग्राम पर चैट करती रही, जब तक कि उसकी मां की तबीयत खराब नहीं हो गई.जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ के कृष्णानगर में रहने वाली एक 15 साल की बच्ची अपनी मां को पिछले तीन महीने से लगातार नींद की गोलियां दे रही थी. किशोरी ने बताया कि जब उसकी मां ने उसे इंस्टाग्राम पर लड़के से बात करने से रोका और उसके मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी, तो उसने अपनी मां को नींद की गोलियां देनी शुरू कर दीं.

मां की तबियत बिगड़ी, तो खुला पूरा मामला

वह अपनी मां के खाने में रोजाना तीन से चार गोलियां मिलाती थी, जिससे उसे गहरी नींद आती थी. जब महिला की तबीयत लगातार खराब होने लगी और उसे कमजोरी, थकान और अत्यधिक नींद आने लगी, तो परिवार ने डॉक्टर से सलाह ली.

किशोरी से सख्ती से पूछताछ करने पर कबूली बात

जब डॉक्टर ने बताया कि महिला के शरीर में अत्यधिक मात्रा में नींद की गोलियां थीं, जबकि उसने खुद कभी ऐसी दवा नहीं ली थी. जब परिवार ने किशोरी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी बातें कबूल कर लीं. परिवार को बच्ची के पास से नींद की गोलियों के अलावा एक जहर की शीशी भी मिली है. बच्ची ने बताया कि उसे यह दोनों चीजें उसके दोस्त ने दी थी. बच्ची स्कूल से आते-जाते अपने बॉयफ्रेंड से रोजाना बात किया करती थी. एक दिन मां ने बच्ची को पकड़ और उससे मोबाइल फोन छुडा लिया.

खाने में मिलाकर दे रही थी गोलियां

परिवार वालों की पूछताछ में बेटी ने बताया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मां को रास्ते से हटाने की रणनीति तैयार की. मां को निपटाने के लिए बेटी ने बॉयफ्रेंड से नींद की गोलियां मंगवाई थी. जिसे रोजाना बच्ची अपनी मां को खाने में मिलाकर नींद की गोलियां दे रही थी. इसके बाद परिवार ने किशोरी के लिए लोकबंधु अस्पताल में काउंसलिंग की व्यवस्था की. लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक अर्चना सिंह ने बताया कि लड़के ने इंस्टाग्राम पर किशोरी को गुमराह किया था.