भारत में सड़क हादसों की आए दिन खबरें आती रहती हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है जहां एक कार ने सड़क पर चलती एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. यह पूरी घटना बाइक के आगे चल रही एक कार के डैशबोर्ड में कैद हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि आगे चल रही कार में बैठी महिला की चीखें निकल गईं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर दो लोग बैठकर जा रहे हैं. दोनों ने हेलमेट लगा रखा होता है. तभी पीछे से एक इनोवा कार आती है और बाइक में जोरदार टक्कर मार देती है. टक्कर इतनी भयंकर थी की बाइक सवाल लोगों के हेलमेट तक गिर जाते हैं और इनोवा कार आगे से पूरी तरह पिचक जाती है.
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में बाइक सवाल दोनों लोग बाल-बाल बच गए. वरना ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि इतनी भयंकर टक्कर के बाद के कोई बच जाए.
उत्तर प्रदेश के बरेली में कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारी. नहीं देखा होगा ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो.#bareilly pic.twitter.com/L29zw5mjvo
— Hemraj Singh Chauhan (@JournoHemraj) February 25, 2026
जैसे ही इनवो ने बाइक को टक्कर मारी बाइक के सामने चल रही कार में सवाल महिला की चीखें निखल गईं और उसकी ये आवाज कार में लगे कैमरे में कैद हो गई.
इस हादसे के पीछे आखिर कौन जिम्मेदार था? क्या गलती इनवो कार वाले की थी या बाइक सवार की. वीडियो देखने से प्रतीत होता है कि गलती बाइक सवार की थी. दरअसल, बाइक सवार तेज रफ्तार में चलते-चलते अचानक से बीच सड़क पर ही ब्रेक लगा देता है और पीछे से आ रहा इनवो कार का ड्राइवर समय रहते ब्रेक नहीं लगा पाता और उसकी कार बाइक में घुस जाती है. बाइक सवार को सड़क के किनारे उतरकर बाइक रोकनी चाहिए थी, जबकि वह बीच सड़क में ही बाइक को रोक देता है जो इस हादसे का कारण बनती है.