हाथरस यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस ने मारी ईको को टक्कर; 6 की मौत

यूपी के हाथरस जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

ANI X
Shilpa Srivastava

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में करीब 6 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 141 के पास एक डबल-डेकर बस और एक वैन की टक्कर हो गई.

अधिकारियों को सुबह करीब 4:15 बजे इस घटना की जानकारी मिली थी. इस हादसे में दिल्ली से राजस्थान के धौलपुर जा रही एक वैन की टक्कर नोएडा से गोरखपुर जा रही एक डबल-डेकर बस से हुई. क्या है पुलिस का कहना, चलिए जानते हैं. 

पुलिस ने बताया कि हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने इलाज के दौरान छह घायलों को मृत घोषित कर दिया. बाकी घायल यात्रियों का मेडिकल इलाज चल रहा है. वैन का ड्राइवर सुरक्षित बच गया.